[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दलित युवक ने पानी मटके को छुआ बेरहमी से पीटा:रातभर बंधक रखा, 1 लाख रु. लेकर छोड़ा, मेघपुर के ईंट भट्टे पर वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

दलित युवक ने पानी मटके को छुआ बेरहमी से पीटा:रातभर बंधक रखा, 1 लाख रु. लेकर छोड़ा, मेघपुर के ईंट भट्टे पर वारदात

दलित युवक ने पानी मटके को छुआ बेरहमी से पीटा:रातभर बंधक रखा, 1 लाख रु. लेकर छोड़ा, मेघपुर के ईंट भट्टे पर वारदात

बुहाना : मेघपुर के ईंट-भट्टे पर दो ट्रैक्टर ड्राइवरों को बंधक बनाकर बेरहमी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पचेरी कलां थाने में मामला दर्ज कराया गया है। ट्रैक्टर ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि उसके साथी चालक ने भट्टे पर पानी पीने के लिए मटके को हुआ तब मारपीट की। जब उसने दूसरा मटका लाकर देने की बात कही तो उसे भी पीटा। बाद में दोनों को बंधक बनाकर अज्ञात जगह ले गए और रातभर बंधक बनाकर रखा।

इस संबंध में सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के कोटड़ी निवासी चिमनलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने रिपोर्ट दी कि वह बलदेव मीणा का ट्रैक्टर चलाता है। वह 18 जनवरी को मेघपुर में विनोद यादव के ईंट भट्टे पर ईंट लेने आया था। ट्रेक्टर भरवाने के बाद विनोद यादव के मुनीम को हिसाब के पैसे भी दे दिए। जब वह मटके का पानी पीने गया तो पीछे से भट्टा मालिक विनोद यादव आया और पहले उसको लात मारी। विनोद यादव के साथ उसका मुनीम, बलराज व एक अन्य व्यक्ति उसे अपनी गाड़ी में डाल लिया और अज्ञात जगह ले गए। जहां पर रातभर उन्होंने मारपीट की। रात को फोन पे पर रुपए मंगवाए। जेब के सारे रुपए छीन लिए। इसके बाद सुबह उसे भट्टे पर लाकर बंद कर दिया। यहां रुपए देने पर छोड़ा गया। चालकों के परिजनों से रुपए मांगने का ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

परमेश्वर ने बताया कि दूसरा मटका लाकर देने की बात कही तो मुझे भी पीटा घायल चिमनलाल के साथी चालक परमेश्वर शर्मा ने मीडिया को बताया कि वे 18 जनवरी की शाम को मेघपुर भट्टे पर ईंट लाने गए थे। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों में इंट भरवाने के बाद वे भट्ट की ऑफिस में आ गए। वहां मुनीम से पैसे का हिसाब कर उसे भुगतान कर दिया।

इस दौरान साथी चालक चिमन वहां रखे मटके से पानी पीने लगा। तब भट्टा मालिक विनोद यादव ने पीछे से लात मारी। गाली गलौच करने लगा। बोला-मटके को हाथ कैसे लगाया? जब मैंने उन्हें कहा कि एक मटके के हाथ लगाया है तो मैं पांच मटके लाकर दे दूंगा। तब मुझे भी पीटा। मुनीम व दो अन्य ने पीटा। रात को 11 बजे गाड़ी में डालकर पचेरी से आगे एक खेत में ले गए। कोटड़ी में बंधक बनाकर रखा और चिमन के साथ मारपीट की। घरवालों व ट्रैक्टर मालिक को बार बार फोन करवाकर रुपए मांगे। कहा पैसे मंगवाने में जितनी देरी होगी, उतनी रकम बढ़ती जाएगी। इसलिए रात को ही फोन पे के जरिए 20 हजार रुपए मंगवाकर दिए। बाकी रकम सुबह देने की बात पर सुबह चार बजे वापस भट्टे पर लाए। ट्रैक्टर ट्रॉली खाली करा दी। सुबह 6 बजे भाई रामेश्वर एक लाख रुपए लेकर पहुंचा और भट्टा मालिक को दिए, तब मुझे छोड़ा। इस दौरान चिमनलाल भी वहां से भाग निकला।

डीएसपी बुहाना नोपाराम भाकर ने बताया कि

मटकी में पानी पीते समय पीटने का आरोप लगाया गया है। क्यों पीटा, यह अनुसंधान का विषय है। पीड़ित से पूछताछ नहीं हो पाई है। वह इलाज के लिए गया हुआ था। पूछताछ के बाद ही बात क्लियर होगी।

बकाया नहीं था, छोड़ने के बदले मांग रहे थे लाख रुपए

मारपीट के दौरान उन्होंने ट्रैक्टर मालिक बलदेव मीणा को फोन कर दोनों चालकों को छोड़ने के बदले एक लाख रुपए मांगे। पैसे ना देने पर ऐसे ही मारपीट करने की धमकी दी। जब ट्रैक्टर मालिक ने मना कर दिया तो चालकों के परिजनों को फोन करने लग गए। चालक परमेश्वर ने अपने भाई को फोन कर अपनी पीड़ा बताई और छुड़ाने के लिए रुपए मांगे। जैसे तैसे आरोपियों के चंगुल से भागकर चिमनलाल ने अपनी जान बचाई। इस मामले में ट्रेक्टर मालिक बलदेव मीणा ने बताया कि उसने चालक चिमनलाल मेघवाल और परमेश्वर को दो ट्रैक्टर देकर ईंत लाने के लिए भेजा था। उसका सिर्फ 16 हजार रुपए का हिसाब किताब ही बाकी था। जिसके लिए भी लगातार व्यापार हो रहा था। वहीं वह देने के लिए हामी भर रहा था। लेकिन देर रात को जब ड्राइवर चिमनलाल के फोन से कॉल आया और उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो मारपीट नहीं करने की बात कही थी। लेकिन सुबह नगद लेकर ही ड्राइवरों को छोड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल करवाया है।

इस घटना से जुड़े दो ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें चिमन लाल की चीख पुकार के अलावा आरोपियों द्वारा गाली गलौच और रुपए मांगने पर ही छोड़ने की आवाजें सुन रही हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin