[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला गोपालन समिति व जिला गौ सेवा समिति की बैठक : मुकुंदगढ़ में गौशाला के लिए प्रस्तावित भूमि पर कब्जे को हटाने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला गोपालन समिति व जिला गौ सेवा समिति की बैठक : मुकुंदगढ़ में गौशाला के लिए प्रस्तावित भूमि पर कब्जे को हटाने के निर्देश

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने भूमि आवंटन समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान त्वरितगति से करने के दिए निर्देश

झुंझुनूं : जिला गोपालन समिति व जिला गौ सेवा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने आवारा नर गौवंश को बचाने व किसानों की फसलों को नुकसान से बचने के लिए पंचायत समिति स्तर पर 1.57 करोड रुपए की लागत से बनने वाली प्रस्तावित नंदीशालाओं के कार्य में भूमि आवंटन समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिले में शेष रही 7 पंचायत समितियों में शीघ्रता से कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं मुकुंदगढ़ में गौशाला के लिए प्रस्तावित भूमि पर कब्जे को हटाने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को देते हुए उन्होंने ग्राम स्तरीय गौशाला व पशु आश्रय स्थलों के बारे में भी जानकारी ली। जिला कलेक्टर मीणा ने ग्राम पंचायत चारावास के द्वारा ग्राम पंचायत को गौशाला की जमीन आवंटित करने के ज्ञापन पर भी तुरंत एक्शन लेते हुए ग्राम पंचायत को जमीन आवंटित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं जिला गोपालन समिति के सदस्य सचिव डॉ सुरेश सूरा ने बताया कि बैठक में ग्राम पंचायत स्तरीय गौशाला व पशु आश्रय स्थल खोलना की निविदा की अंतिम तिथि अब 22 जनवरी कर दी गई है। बैठक में पीडब्ल्यूडी एसई महेंद्र झाझडिया, ताराचंद गुप्ता, निरंजन जानू समेत विभिन्न गौशालाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62