[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व एस एस नेहरा की पुण्यतिथि पर क्षेत्र का सबसे बड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

स्व एस एस नेहरा की पुण्यतिथि पर क्षेत्र का सबसे बड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

स्व एस एस नेहरा की पुण्यतिथि पर क्षेत्र का सबसे बड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

पचेरी : नोबल शिक्षण समूह के संस्थापक स्व. एस. एस. नेहरा की तृतीय पुण्यतिथि पर नोबल स्कूल देवलावास के खेल मैदान में क्षेत्र का सबसे बड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजरूप फुलिया पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष नेहरा ने की। सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सेवानिवृत आईएएस डॉ. मनोज कुमार, खेतड़ी परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव, एडवोकेट डॉ उमराव सिंह यादव, विश्व के महान मूर्तिकार मातूराम वर्मा, पूर्व एक्साइज एवं टैक्सेशन अधिकारी रामसिंह आर्य,आईपीएस कोशिंदर यादव, पूर्व जिला कृषि अधिकारी ओमप्रकाश बलवदा, सुशीला यादव (RAS), पूजा सिंह RJS, न्यायिक मजिस्ट्रेट, मोहम्मद इस्माइल खान एडिशनल एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, वीरेंद्र लाम्बा हाइड्रोकलोजिस्ट, हरियाणा, सतीश जोशी रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर, महावीर अग्रवाल पूर्व जिला लोक जनसंपर्क अधिकारी, हरियाणा, राजेश महाराज पीठाधीश्वर, श्री बालाजी विशाल धाम, रजिस्ट्रार इमरान हाशमी, डॉ रामानंद शर्मा आदि विशिष्ट अतिथि थे।

कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डायरेक्टर अशोक शर्मा ने किया। सर्वप्रथम स्व एस एस नेहरा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ संदीप नेहरा ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फुलिया ने स्व. एस. एस. नेहरा की दूरदर्शिता और योगदान को याद किया। मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट जनरल जे. पी. नेहरा (पूर्व उप थल सेना प्रमुख) ने युवाओं को प्रेरणा दी और उन्हें भविष्य के लिए नई दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 13 छात्रों को मोटरसाइकिल और स्कूटी प्रदान की गई। वहीं 90% से अधिक अंक लाने वाले 45 छात्रों को साइकिल प्रदान की गई। प्रसिद्ध योगाचार्य ढाका राम ने युवाओं को योग के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं और किसानों व महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में देशभक्ति, समाज सेवा, और शिक्षा का संदेश प्रमुखता से दिखा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संदीप नेहरा ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों, और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे “शिक्षा और समाजसेवा का एक आदर्श मंच” बताया।

इस अवसर पर उन्होंने छात्रों, किसानों, और ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि “शिक्षा और सेवा समाज के उत्थान के लिए सबसे महत्वपूर्ण साधन हैं। इस अवसर पर चेयरपर्सन संतोष नेहरा, प्रबंध निदेशक डॉ संदीप नेहरा, अकादमिक निदेशक सुमन नेहरा, एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर शिवम नेहरा, प्रिंसिपल कृष्ण कुमार यादव , उपनिदेशक अशोक शर्मा, रविन्द्र यादव, अकाउंट्स हेड अमित शर्मा, सहित हजारों ग्रामीण, किसान व छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22