डीपीएस के छात्र दुष्यन्त सिंह ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा-2024 उत्तीर्ण की
डीपीएस के छात्र दुष्यन्त सिंह ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा-2024 उत्तीर्ण की
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक
डूण्डलोद : डूण्डलोद पब्लिक स्कूल के छात्र दुष्यन्त सिंह ने मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया तथा एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2024 परीक्षा उत्तीर्ण की। इस अवसर पर छात्र दुष्यन्त सिंह को प्रतीक चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य जी. प्रकाश ने छात्र दुष्यन्त सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इस परिणाम के लिए छात्र दुष्यन्त सिंह के साथ-साथ विद्यालय की एस.आई.पी. फैकल्टी तथा दुष्यन्त के अभिभावक बधाई के पात्र है, जिनके अथक परिश्रम से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। विद्यालय सचिव बी. एल. रणवॉ ने कहा कि छात्र दुष्यन्त सिंह ने इस वर्ष मैथ्स ओलम्पियाड, विज्ञान ओलम्पियाड आदि अनेक परीक्षाएं उत्तीर्ण कर अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की है। हम सभी आशा करते है कि भविष्य में भी इसी प्रकार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, परिवार व देश का नाम रोशन करेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के सदस्य राहुल रणवॉ, उपप्रधानाचार्य डी. लाल, एस.आई.पी. प्रभारी राहुल मिश्रा, प्रभारी रेखा स्वामी, सुमनलता, मनजीत कौर तथा समस्त डीपीएस परिवार उपस्थित था।