[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

मुकुंदगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम से प्रयागराज महाकुंभ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर आश्रम के महंत चेतन नाथ महाराज ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा के पहले जत्थे को विदाई दी। यात्रा में 50 श्रद्धालु शामिल हुए, जो महाकुंभ में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए प्रयागराज जा रहे हैं।

महंत चेतन नाथ महाराज ने बताया कि कुल 6 जत्थे भेजे जाएंगे, जिनमें से दूसरा जत्था 20 जनवरी, तीसरा 25 जनवरी, चौथा 30 जनवरी, पांचवां 5 फरवरी और अंतिम जत्था 10 फरवरी को रवाना होगा। उन्होंने बताया कि जो भक्त महाकुंभ में भाग लेना चाहते हैं, वे पहले से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और इन जत्थों के साथ यात्रा कर सकते हैं। यात्रा में खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था आश्रम की ओर से निशुल्क की गई है।

इस मौके पर भास्कर दुलर, राजेंद्र पोरवाल, सुरेश शर्मा (नूआ वाले), भीम सिंह बडग़ुर्जर, बनवारी जांगिड़, सुभाष शर्मा सहित अन्य भक्तगण भी मौजूद थे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और महाकुंभ यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना की।

Related Articles