भाजपा मंडल अध्यक्ष का किया गया स्वागत
भाजपा मंडल अध्यक्ष का किया गया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा व जिला संगठन चूनाव सह अधिकारी अभिषेक चोटिया के नेतृत्व में चूरू शहर उत्तर मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया का माला व दुप्पटा एवम् मुह मीठा करवाकर शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, जिला मंत्री श्रीराम सैनी, रावतमल सैनी, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण, पार्षद भागीरथ सैनी, गजानंद गौड़, कमल कुमार सैनी, गणेश सैनी, रमेश किरोड़ीवाल, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जुगल कम्मा, ओम इन्दोरिया, विनोद सिगोदिया, विनोद सैनी, रमेश सैनी, आकाश सैनी, विमल सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।