[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघानिया विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण

सिंघानिया विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन विश्वविद्यालय प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हॉकी महिला सरपंच के नाम से मशहूर लांबी अहीर ग्राम पंचायत की सरपंच नीरू यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पे शिरकत की। कैलेंडर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सभी प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा दी गई है। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार (रिटायर्ड आईएएस) ने इस अवसर पर कहा हमारा उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

आजकल के युवा छात्र मल्टीटास्किंग में निपुण हैं, युवाओं का मल्टीटास्किंग के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान देश को प्रगति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाता है। वे अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर विभिन्न क्षेत्रों में काम करके समाज और देश की बेहतरी में और अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। यह वार्षिक कैलेंडर न केवल शैक्षणिक गतिविधियों का मार्गदर्शन करेगा, बल्कि छात्रों को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा। उपाध्यक्ष एवं कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर पी एस जस्सल ने ने बताया क्योंकि विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र 2025 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान कर रहा है, तो यह कैलेंडर न केवल विश्वविद्यालय की प्रमुख तिथियों और आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत करता है, बल्कि यह छात्रों को समय प्रबंधन और योजना बनाने में भी मदद करेगा। उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी सुनील कुमार सोबती ने इस पहल को विश्वविद्यालय की अनुशासन और बेहतर प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों ने कैलेंडर में दी गई संरचना और योजनाओं की सराहना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. पंकज गौड़, सांस्कृतिक संकाय के अधिष्ठाता डॉ. रामनिवास ‘मानव’, पीवीसी डॉ पवन कुमार त्रिपाठी, रजिस्ट्रार मोहमद इमरान हाशमी, डिप्टी रजिस्ट्रार आरुषि सिंह, रिसर्च डीन डॉ सुमेर सिंह, प्लेसमेंट डीन डॉ अलोक कुमार, स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ देव पटेल, प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र शर्मा, कंप्यूटर डिपार्टमेंट हेड डॉ बजरंग पुनियां, जन संपर्क अधिकारी डॉ मोनिका सैनी, ओ एस डी संजीव ग्रोवर, सिंघानिया स्कूल प्रिंसिपल डॉ विजय, विश्वविद्यालय के प्रोफेसरगण, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77