[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर 30 राउंड फायरिंग:2 गैंग में वर्चस्व की लड़ाई, बदमाश ने इंस्टा पर लिखा- यह ट्रेलर हैं, फिल्म अभी बाकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर 30 राउंड फायरिंग:2 गैंग में वर्चस्व की लड़ाई, बदमाश ने इंस्टा पर लिखा- यह ट्रेलर हैं, फिल्म अभी बाकी

हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर 30 राउंड फायरिंग:2 गैंग में वर्चस्व की लड़ाई, बदमाश ने इंस्टा पर लिखा- यह ट्रेलर हैं, फिल्म अभी बाकी

झुंझुनूं : राजस्थान के झुंझुनूं में गैंगवार से गांवों में दहशत है। 2 गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बदमाशों ने सोमवार की देर रात घर में घुसकर फायरिंग की। दीवारों पर करीब 25 गोलियों के निशान मिले है, वहीं हवाई फायरिंग करने के भी सबूत मिले है। मामला गुढ़ागौडज़ी थाना इलाके के बड़ की ढाणाी का है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में करीब 2 साल पुराने विवाद को लेकर ब्लैकिया गैंग और गब्बर गैंग आमने- सामने हैं। इनमें से ब्लैकिया गैंग ने 3 दिन पहले ही थाना इलाके के हांसलसर गांव में आदित्य मीणा पुत्र रामजीलाल मीणा के घर में घुसकर फायरिंग की गई थी।

तीन दिन बाद आज फिर से गुढ़ा थाना के हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के घर पर फायरिंग की गई। दोनों वारदातों में इंस्टाग्राम पर पोस्ट लगाकर फायरिंग की जिम्मेदारी ब्लैकिया गैंग के हेमंत मान और शूटर लक्की खेतड़ी ने ली हैं। घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल है।

ब्लैकिया गैंग के लक्की गुर्जर ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर बढ़ कि ढाणी में हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी ली है।
ब्लैकिया गैंग के लक्की गुर्जर ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर बढ़ कि ढाणी में हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी ली है।

थानाधिकारी बोले- जीप में आए बदमाशों ने की 30 राउंड फायरिंग

गुढ़ा थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया- रात करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि बड़ की ढाणी में फायरिंग हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो घर पर फायरिंग के निशान थे। मकान और आसपास के क्षेत्र में करीब 25 से अधिक निशान चिन्हित किए गए हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात करीब 2:35 बजे घर के सामने एक जीप आकर रुकी। उसमें सवार 5-7 बदमाशों ने पहले तो जोर-जोर से आवाज लगाई। फिर फायरिंग शुरू कर दी। लगातार फायरिंग की। इससे परिवार के सभी लोग एक ही कमरे में बंद हो गए। कितनी गाड़ियां थी, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।

सूचना पर थानाधिकारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। थानाधिकारी ने बताया कि फायरिंग करीब 30 राउंड की गई है। घर की दीवारों पर निशान मिले हैं। दीवारों पर 25 निशान मिले हैं। कुछ हवाई फायर भी किए गए हैं। परिवार के लोगों ने हेमंत मान और उसके साथियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया हैं। हेमंत मान और उसके साथियों ने तीन दिन पहले हांसलसर गांव में भी फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मौका-मुआयना किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मौका-मुआयना किया।

इंस्टाग्राम पर लिखा- अभी ट्रेलर हैं, फिल्म अभी बाकी हैं

घटना के बाद लक्की शूटर ने इंस्टाग्राम पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उसने इंस्टाग्राम पर लिखा- ब्लैकिया गैंग खेतड़ी, रोहित महला गुढ़ा के घर आज जो गोलियां चली हैं, वो सब मैंने चलवाई है। मैं स्वयं इसकी जिम्मेदारी ले रहा हूं। यह तो अभी ट्रेलर हैं, फिल्म तो अभी बाकी हैं। जिस दिन आमना- सामना हो गया। उस दिन पता चल जाएगा, हम कौन हैं और अपने छोटे भाई हेमंत मान पर बात आई तो कुत्ते तक मारने की क्षमता रखते हैं। हालांकि पोस्ट को कुछ घंटों बाद डिलीट कर दिया गया।

घर पर आग लगाने की बात पर हुई फायरिंग

पुलिस के अनुसार- 16 नवंबर 2024 रोहित महला, आदित्य मीणा और इसके साथियों ने मिलकर हेमंत के घर में घुसकर मारपीट और आगजनी की वारदात की थी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से गुढ़ागौडज़ी थाने में मामले दर्ज करवाए गए थे। उसी बात का बदला लेने के लिए हेमंत मान ने अपने साथियों के साथ 3 दिन पहले आदित्य मीणा और आज रात को रोहित महला के घर पर फायरिंग की। आदित्य मीणा, रोहित महला ये सभी गब्बर गैंग के सदस्य हैं। वहीं हेमंत मान और लक्की गुर्जर खेतड़ी ब्लैकिया गैंग के सदस्य हैं।

गोली लगी जगह दिखाता हिस्ट्रीशीटर रोहित महला का पिता रामसिंह।
गोली लगी जगह दिखाता हिस्ट्रीशीटर रोहित महला का पिता रामसिंह।

गब्बर और ब्लैकिया गैंग के 2 साल पुराना विवाद

जानकारी के अनुसार- दोनों गैंग के बीच करीब 2 साल से विवाद चल रहा है। इसकी शुरुआत सट्टे के रुपयों को लेकर हुई थी। ब्लैकिया गैंग का हिमांशु क्रिकेट के सट्टे का काम करता था। सट्टे की रकम हारने के बाद भी रुपए नहीं देने पर हिमांशु पर दबाव बनाया। जिससे रंजिश हो गई। उसे सबक सिखाने के लिए संदीप उर्फ बुलिया ने झुंझुनूं की गब्बर गैंग से जुड़े बदमाशों की मदद लेकर हिमांशु को डराने की कोशिश की। बदमाशों ने हिमांशु को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। जिससे झगड़ा बढ़ गया।

दोनों गैंग पर हत्या, पुलिस हमला समेत कई मामले दर्ज

हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के पिता रामसिंह ने बताया कि लेन-देन से जुड़ी रंजिश को लेकर हेमंत मान और ब्लैकिया गैंग से जुड़े बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। रातभर परिवार के लोग फायरिंग के कारण दहशत में रहे। इलाखर के हेमंत मान ने हांसलसर में कुआं बंटाई पर ले रखा है। करीब दो महीने पहले 16 नवंबर को हांसलसर के रोहित महला व आदित्य मीना ने साथियों के साथ हेमंत मान के घर आकर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और कड़बी के पुळों व गाड़ियों में भी आग लगा दी थी। दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मामले दर्ज कराए गए थे।

16 नवम्बर को हुई आगजनी की घटना बनी रंजिश का कारण
16 नवम्बर को हुई आगजनी की घटना बनी रंजिश का कारण

घटना में शामिल बदमाशों के नंगली गुजरान के जोहड़ में छुपे होने की सूचना पर गुढ़ा पुलिस व सुलताना पुलिस ने दबिश दी थी। तब आदित्य मीणा व उसके सहयोगियों को पकड़ने के लिए पुलिस जब नंगली गुजरान पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। घटना में दो कॉन्स्टेबल घायल हुए थे।

मामले में पुलिस ने आदित्य मीणा सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गब्बर गैंग पर हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर फायरिंग आदि धाराओं में कई मामले दर्ज है। इसी तरह पर ब्लैकिया गैंग पर भी हत्या, हत्या के प्रयास, फायरिंग आदि संगीन धाराओं में मामले दर्ज है।

ये बदमाश पुलिस की गाड़ी पर भी कर चुके है हमला
ये बदमाश पुलिस की गाड़ी पर भी कर चुके है हमला

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77