नीमकाथाना जिला रद्द करने का विरोध:कल होगी आक्रोश जनसभा, डोटासरा-जूली समेत कई कांग्रेस नेता होंगे मौजूद
नीमकाथाना जिला रद्द करने का विरोध:कल होगी आक्रोश जनसभा, डोटासरा-जूली समेत कई कांग्रेस नेता होंगे मौजूद
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला रद्द करने के विरोध में जिला बचाओ संघर्ष समिति की ओर से कल 13 जनवरी को एक विशाल आक्रोश जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस जनसभा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।
जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के अलावा उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी और पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की है।
नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी के अनुसार, जिले को रद्द करने के फैसले से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिक लगातार विरोध प्रदर्शन कर सरकार को अपनी नाराजगी से अवगत करा रहे हैं। जिला बचाओ संघर्ष समिति ने अब एक नई रणनीति तैयार की है और इस जनसभा के माध्यम से एक बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049101


