केसीटीएसयू श्रमिक संगठन की बीस सुत्री मांगों को लेकर केसीसी प्रशासन पदाधिकारियों से की वार्ता
आज सुबह मांगों पर चर्चा करने का दिया आश्वासन, मांग पुरी नही होने पर श्रमिक संगठन के पदाधिकारी बैठेंगे भुख हड़ताल पर
खेतड़ीनगर : खेतड़ी कॉपर ठेका श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों ने एक सप्ताह पूर्व केंद्रीय खान मंत्री एवं एचसीएल के सह प्रबंधक निदेशक को बीस सुत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा था जिसकों लेकर केसीसी प्रशासन के आलाधिकारियों ने रविवार देर शाम को कॉपर क्लब के गेस्ट हाउस में केसीटीएसयू के पदाधिरियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान बीस सुत्री मांगों को लेकर सोमवार सुबह ग्यारह बजे चर्चा करने का आश्वासन दिया। यूनियन के महामंत्री राजेश सैनी ने बताया कि खेतड़ी कॉपर कॉम्पलेक्स में ठेका प्रथा के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों पर अत्याचार किए जा रहे है, मजदूरों की मांग को लेकर एक सप्ताह पूर्व केंद्रीय खान मंत्री एवं एचसीएल के सह प्रबंधक निदेशक को ज्ञापन के मार्फत अवगत करवाया साथ ही ग्यारह जनवरी तक मांग पुरी नही होने पर 13 जनवरी को भुख हड़ताल पर बैठने व 14 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठने के लिए अवगत करवाया था।
इस संबंध में रविवार देर शाम को केसीसी उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस शिवदर्शी व सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विपिन शर्मा व यूनियन के महामंत्री राजेश सैनी, अध्यक्ष राजेंद्र धेधड़, उपाध्यक्ष हंसराज पटेल के समक्ष वार्ता की। वार्ता के दौरान एस शिवदर्शी ने उचित मांगों पर विचार कर सोमवार सुबह ग्यारह बजे यूनियन के मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया। राजेश सैनी ने बताया कि केसीसी प्रबंधक अगर ग्यारह बजे मांग पुरी नही करता है तो संगठन के पदाधिकारी केसीसी प्रशासन भवन के सामने एक दिवसीय भुख हड़ताल पर बैठ जाएंगे, मंगलवार को आमरण अनशन पर बैठेगे। जिसका जिम्मेदार स्वयं केसीसी प्रबंधक होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035830
