[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत:दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े, फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत से निकाला, हाईवे पर लगा जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत:दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े, फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत से निकाला, हाईवे पर लगा जाम

दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत:दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े, फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत से निकाला, हाईवे पर लगा जाम

फतेहपुर : फतेहपुर में चूरू हाईवे पर दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, जिनमें ड्राइवर समेत तीन लोग बुरी तरह फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां खलासी की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों ड्राइवरों का इलाज जारी है। हादसा दो जाटी बालाजी मंदिर के पास दोपहर 12 बजे हुआ।

भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े

जानकारी के अनुसार, कोयले से भरा ट्रक चूरू की तरफ जा रहा था, जबकि लोहे के पाइपों से भरा ट्रक जोधपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान दो जाटी बालाजी मंदिर के पास दोनों ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कोयले से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह से डैमेज हो गए।

भिड़ंत के बाद कोयले से भरा ट्रक सड़क पर ही पलट गया।
भिड़ंत के बाद कोयले से भरा ट्रक सड़क पर ही पलट गया।

दोनों ट्रकों में सवार तीन लोग फंसे, एक की मौत

कोयले के ट्रक में खलासी और ड्राइवर सवार थे, जबकि लोहे के पाइपों से भरे ट्रक में केवल ड्राइवर था। हादसे में तीनों लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए और हाईवे जाम हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीनों घायलों को बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद करीब 2 घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
हादसे के बाद करीब 2 घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।

हाईवे पर दो घंटे तक रहा जाम

तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीकर रेफर कर दिया। जहां कोयले के ट्रक में सवार खलासी गणपतराम पुत्र बाबूराम, निवासी गांव चौहटन (बाड़मेर), को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे के बाद करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin