[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के सरकारी स्कूल में ग्रामीणों ने की तालाबंदी:बोले- स्कूल चलाने के नाम पर फॉर्मेलिटी हो रही, टाइम पर नहीं आते टीचर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के सरकारी स्कूल में ग्रामीणों ने की तालाबंदी:बोले- स्कूल चलाने के नाम पर फॉर्मेलिटी हो रही, टाइम पर नहीं आते टीचर

सीकर के सरकारी स्कूल में ग्रामीणों ने की तालाबंदी:बोले- स्कूल चलाने के नाम पर फॉर्मेलिटी हो रही, टाइम पर नहीं आते टीचर

सीकर : सीकर के पिपराली में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने स्कूल को तालाबंदी कर यहां पढ़ाने वाले टीचरों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टीचरों के इस रवैये के प्रति नाराजगी जताई।

ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद प्रिंसिपल ने लिखित आश्वासन दिया।
ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद प्रिंसिपल ने लिखित आश्वासन दिया।

ग्रामीण बुलेश गुर्जर ने बताया- गांव के इस सरकारी स्कूल को यहां पढ़ाने वाले टीचर अपनी मनमर्जी से चला रहे हैं। स्कूल दोपहर के 12 बजे खुलता है और टीचर भी समय पर नहीं आते, न ही कोई पढ़ाई कराई जाती है। स्कूल चलाने के नाम पर सिर्फ फॉर्मेलिटी की जा रही है। 2 साल पहले स्कूल में 200 छात्र थे जबकि अब घटकर सिर्फ 40 ही रह गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में 9 टीचर है लेकिन पढ़ाई नहीं करवा रहे। ग्रामीणों ने पहले भी कई बार इस समस्या को लेकर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज जब दोपहर तक स्कूल में कोई शिक्षक नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों ने स्कूल को ताला लगा दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रिंसिपल ने स्कूल में सही व्यवस्था के लिए लिखित आश्वासन भी दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77