[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चैन स्नैचिंग की वारदात करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चैन स्नैचिंग की वारदात करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

चैन स्नैचिंग की वारदात करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

चिड़ावा : थाना पुलिस ने महिला की चेन तोडऩे के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो कि अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि दो अगस्त 24 को चिड़ावा निवासी मंजू पत्नी कृपानंद नेहरा ने थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि शाम करीब पांच बजे बाजार में सब्जी खरीद रही थी। अचानक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने झपटा मारकर मंजू के गले से सोने की चेन तोड़ ली। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें दो संदिग्ध युवक नजर आ रहे थे। पुलिस ने वारदात के आरोपी शिरावास, अलवर निवासी तारिया उर्फ दारासिंह, कोटपुतली, बहरोड निवासी विक्रम सिंह को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। सीआई सामरिया ने बताया कि आरोपियों ने गिरोह बना रखा है। जोकि अलग-अलग राज्यों में चेन तोडऩे की वारदातों को अंजाम देता रहा है। आरोपियों ने झुंझुनूं में तीन, सीकर, नीमकाथाना, चिड़ावा, राजगढ़, पिलानी, जयपुर में भी चेन स्नेचिंग की वारदातें कर चुके हैं। पुलिस टीम में थानाधिकारी विनोद सामरिया, हैड कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, अमित डाटिका, चालक जोगेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin