[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय का नया कदम: सोलर प्लांट और आधुनिक फिजिक्स लैब का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय का नया कदम: सोलर प्लांट और आधुनिक फिजिक्स लैब का शुभारंभ

सिंघानिया विश्वविद्यालय का नया कदम: सोलर प्लांट और आधुनिक फिजिक्स लैब का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयुब खान 

पचेरी बड़ी : शुक्रवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक भामाशाह व प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत सिंघानिया विश्वविद्यालय द्वारा भेंट किए गए सोलर प्लांट का उद्घाटन हुआ। सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार (रिटायर्ड आईएएस) ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत की और अपने कर कमलो द्वारा सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी सुनील कुमार सोबती, उपाध्यक्ष एवं कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर पी एस जस्सल अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

डॉ. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “सोलर पैनल की स्थापना न केवल विद्यालय के बिजली खर्च को कम करेगी, बल्कि छात्रों को स्वच्छ और हरित ऊर्जा के महत्व को समझने का अवसर भी प्रदान करेगी। सिंघानिया संस्था का यह प्रयत्न आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति अधिक संवेदनशील बनाएगा। हम ऐसे ही संस्था के लोक कल्याण कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आस-पास के इच्छुक विद्यालयों से जुड़ने का प्रयास जारी रखेंगे।

सुनील कुमार सोबती ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिंघानिया विश्वविद्यालय की यह पहल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में कहा “हमारे विद्यालय में सोलर पैनल की स्थापना का यह विशेष अवसर हमारे लिए बहुत ही गर्व और खुशी का पल है। सिंघानिया विश्वविद्यालय की उदारता हमारे लिए प्रेरणादायक है और हम उनके प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। यह कदम हमारे विद्यालय के लिए एक नई ऊर्जा लाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायक होगा।

उद्घाटन समारोह में कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर पी एस जस्सल ने अपने संबोधन में कहा “नई लैब में आधुनिक उपकरण और प्रयोगशाला सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थी न केवल थ्योरी बल्कि प्रैक्टिकल ज्ञान में भी निपुण हो सकेंगे। इस लैब के माध्यम से छात्रों को फिजिक्स के जटिल सिद्धांतों को समझने और प्रयोग करने का अवसर मिलेगा।

लैब इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया की इस लैब का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रयोगात्मक पहलुओं से परिचित कराना और उनके ज्ञान को सशक्त बनाना है। उद्घाटन के बाद अतिथियों और विद्यार्थियों ने लैब का अवलोकन किया और उसकी प्रशंसा की।

इस अवसर पर सिंघानिया संस्था द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के साथ, आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य लोग, प्रधानाचार्य और अभिभावक भी उपस्थित रहें। उसी दिन, युवा दिवस के उपलक्ष्य में सिंघानिया विश्वविद्यालय में नई फिजिक्स लैब का उद्घाटन किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin