[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी के सरकारी स्कूल में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह ” के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित, जिला परिवहन आधिकारी ने इस वर्ष के विषय “परवाह” के तहत छात्र छात्राओं को बताए सड़क के नियम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी के सरकारी स्कूल में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह ” के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित, जिला परिवहन आधिकारी ने इस वर्ष के विषय “परवाह” के तहत छात्र छात्राओं को बताए सड़क के नियम

पचेरी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान:स्कूल में बच्चों को ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी, जागरूक करने का आह्लान

पचेरी : पचेरी के सरकारी स्कूल में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह ” के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेतड़ी जिला परिवहन आधिकारी ने इस वर्ष के विषय “परवाह “ के तहत छात्र छात्राओं को सड़क के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल में प्रिंसिपल प्रकाश चंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर कार्यक्रम रखा गया। जिसमें पचेरी के दोनों सरकारी स्कूल के सभी छात्र छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को सड़क के नियम, स्कूल बस सेफ्टी, चालन संबंधी नियम बताएं। उन्होनें विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करना और उन्हें वर्तमान परिदृश्य से अवगत कराना और सड़क सुरक्षा के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें कहा कि 60% रोड एक्सीडेंट तेज गति व लापरवाही से होते हैं। थोड़ी सी सचेतता से यह सड़क हादसे रोके जा सकते है इसलिए सभी को नियमों के बारे में जागरूक करना चाहिए।

बच्चों को सड़क, यातायात और सड़क सुरक्षा के मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा कर जानकारी दी। उन्होंने कहा की हमे अपने बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की परवाह करनी चाहिए तथा कभी भी लापरवाही नहीं करनी चाहिये परिवहन अधिकारी ने कहा कि आप भी अपने परिवार अपने अड़ोस पड़ोस में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में सभी को बताए जिससे दुर्घटना की संभावनाएं कम होंगी। संस्था प्रधान प्रधानाचार्य ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। प्रधानाचार्य एंव स्कूल स्टाफ ने परिवहन अधिकारी रमेश यादव को माला पहना कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही प्रिंसिपल व परिवहन अधिकारी यादव के साथ सड़क सुरक्षा के तहत सभी नियमों की जानकारी के लिए परिवहन बुक का वितरण भी किया।

इस मौके पर अध्यापक राकेश कुमार, डबल ऐओ पवन शर्मा, हरद्वारी कुमार, निवास बोहरा, हनुमान प्रजापत, मुकेश शर्मा अलीपुर, सुरेश जांगिड़, बीजेपी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष झुंझुनूं, प्रकाश सेठ, उपसरपंच धर्मपाल सिंह, राजेश शर्मा आदि स्टॉफ एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin