[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षाविद् संदीप नेहरा को नोबेल गांधी शांति पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

शिक्षाविद् संदीप नेहरा को नोबेल गांधी शांति पुरस्कार

शिक्षाविद् संदीप नेहरा को नोबेल गांधी शांति पुरस्कार

बुहाना : शिमला में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले डॉ. संदीप नेहरा को नेपाल के सर्वोच्च पुरस्कार नोबेल गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा गया। डॉ. नेहरा ने एक छोटे से देवलावास में नोबल शिक्षण समूह की स्थापना कर शिक्षा का उजाला फैलाने का निर्णय लिया था। शिक्षा क्षेत्र में इस समूह के अतुलनीय योगदान को देखते हुए ही गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने डॉ. संदीप नेहरा को नोबेल गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया है।

यह सम्मान गांधी पीस फाउंडेशन के फाउंडर डॉ. लाल बहादुर राणा, पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, डॉ. हरिसिंह गोदारा, पचार पीठ के राघवेंद्र आचार्य महाराज, मूर्तिकार मातूराम वर्मा, सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में एडवोकेट हिमांशु उपाध्याय, राजस्थान हाइकोर्ट जयपुर में एडवोकेट डॉ. उमराव सिंह यादव ने प्रदान किया। डिप्टी डायरेक्टर अशोक शर्मा, एकेडमिक डायरेक्टर सुमन नेहरा, सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, पीआरओ डॉ. मोनिका सैनी, नोबल स्कूल के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार, वाइस प्रिंसिपल रवींद्र कुमार, सहायक लेखाकार सत्यनारायण शर्मा, जयदयाल मान आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles