[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर मंडी में व्यापारी को नशीला फूल सुंघाकर लूट: सोने की अंगूठी ले गए, साधुओं के भेष में आए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर मंडी में व्यापारी को नशीला फूल सुंघाकर लूट: सोने की अंगूठी ले गए, साधुओं के भेष में आए

सीकर में व्यापारी को नशीला फूल सुंघाकर लूट:हाथ से सोने की अंगूठी निकालकर ले गए, साधुओं के भेष में भीख मांगने आए थे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : फूल में नशीला पदार्थ सूंघाकर व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। साधुओं के भेष में आए लुटेरे व्यापारी के हाथ से सोने की अंगूठी निकालकर भाग गए। घटना सीकर की कृषि धान मंडी में हुई है।

व्यापारी प्रदीप अग्रवाल (58) ने बताया कि जयपुर-सीकर नेशनल हाईवे पर स्थित कृषि धान मंडी में उसकी B-23 नंबर शॉप है। वह अनाज का व्यापारी है। दोपहर को करीब 1 बजे शॉप पर भीख मांगते हुए 2 साधु उसके पास आए। साधु आकर शॉप में बैठ गए और व्यापारी से बातें करने लगे।

इस दौरान साधुओं ने व्यापारी से कहा कि अगर वह (व्यापारी) एक फूल सूंघ ले तो उसका कारोबार अच्छा चलने लगे जाएगा। उनके पास चमत्कारी फूल है। जिसके बाद एक साधु ने अपने बैग से नशीला पदार्थ लगा हुआ एक गेंदे का फूल निकालकर व्यापारी को दे दिया। फूल व्यापारी ने सूंघ लिया और वह बेहोश हो गया। व्यापारी 15 मिनट तक बेहोश होकर लेटे रहा। साधु व्यापारी के हाथ में पहनी सोने की 12 ग्राम की अंगूठी निकालकर भाग गए। अंगूठी की कीमत 95 हजार रुपए है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin