[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी को यमुना का पानी पहुंचाने के लिए सीएम शर्मा के संकल्पित प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शेखावाटी को यमुना का पानी पहुंचाने के लिए सीएम शर्मा के संकल्पित प्रयास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौते को लेकर केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी से की मुलाकात, डीपीआर बनाने के लिए संयुक्त टास्क फोर्स पर बनी सहमति, शेखावाटी क्षेत्र की जल समस्या का होगा स्थायी समाधान, पेयजल के साथ 1 लाख 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई हेतु पानी, योजना के दूसरे चरण में चूरू जिले को मिलेगा 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु जल

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अपने चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। जनता के विश्वास के लिए प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश सरकार हर क्षेत्र व वर्ग के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश के विकास की इस यात्रा में शेखावाटी क्षेत्र की मजबूती के लिए किए गए यमुना जल समझौते के बेहतरीन व समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री शर्मा संकल्पित प्रयास कर रहे है। इसी दिशा में 07 जनवरी मुख्यमंत्री शर्मा ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान यमुना जल समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भविष्य की दीर्घकालिक योजनाओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों की एक संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। टास्क फोर्स के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ परियोजना की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करेंगे। डीपीआर तैयार करने में अपर यमुना रिवर बोर्ड भी तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने शेखावाटी क्षेत्र की 30 वर्षों की लम्बित मांग का समाधान करते हुए यमुना जल को राजस्थान लाने के लिए हरियाणा एवं केन्द्र सरकार के साथ 17 फरवरी, 2024 को त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि समझौते के धरातल पर उतरने के बाद प्रथम चरण में राज्य के चूरू, सीकर, झुंझुनूं सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल एवं अन्य आवश्यकताओं हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। योजना के दूसरे चरण में चूरू जिले में 35 हजार हेक्टेयर एवं झुंझुनूं जिले में 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र सहित कुल 1 लाख 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नदियों को जोड़ने एवं हर घर जल कनेक्शन के मिशन पर जलशक्ति मंत्रालय लगातार कार्य कर रहा है। इसका लाभ राजस्थान की जनता को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौता राजस्थान के शेखावाटी अंचल में पर्याप्त जल उपलब्धता की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा एवं क्षेत्र में जल की समस्या के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin