[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले- संभाग छीना, आपके काकाजी का राज है क्या?:हम ईंट से ईंट बजा देंगे; जूली ने कहा- भाजपा सरकार ने जनता से तोहफा छीना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बांसवाड़ाराजस्थानराज्य

डोटासरा बोले- संभाग छीना, आपके काकाजी का राज है क्या?:हम ईंट से ईंट बजा देंगे; जूली ने कहा- भाजपा सरकार ने जनता से तोहफा छीना

डोटासरा बोले- संभाग छीना, आपके काकाजी का राज है क्या?:हम ईंट से ईंट बजा देंगे; जूली ने कहा- भाजपा सरकार ने जनता से तोहफा छीना

बांसवाड़ा : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- बांसवाड़ा संभाग को खत्म करने के विरोध में हम सड़क से लेकर सदन तक ईंट से ईंट बजा देंगे। विधानसभा में भी हम मुद्दा उठाएंगे। ये पर्ची से चलने वाली सरकार है, जिनका खुद का विवेक नहीं है। चाहे कितना ही लंबा आंदोलन चले, हम बांसवाड़ा को संभाग का अधिकार दिलाकर रहेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान में ऐसी सरकार आई है, जिसने पिछली सरकार का दिया तोहफा जनता से छीन लिया।

डोटासरा और जूली सोमवार को बांसवाड़ा काे संभाग खत्म करने के खिलाफ हुई कांग्रेस की आक्रोश सभा को संबोधित कर रहे थे। डोटसरा ने कहा- राजस्थान सरकार ने जिले और संभाग खत्म कर दिए, आपके काकाजी का राज है क्या? आप तो ट्रस्टी हो।

संभाग दर्जा खत्म करने के विरोध में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली।
संभाग दर्जा खत्म करने के विरोध में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली।

डोटासरा बोले- पर्ची से संभाग खत्म कर दिया

डोटासरा ने कहा- महेंद्र जीत मालवीय जब कांग्रेस में थे तो बांसवाड़ा को संभाग बनाए जाने पर ढोल बजाकर स्वागत किया था। उनकी नेतागिरी जनता की वजह से चमकी है। वे किसी भी पार्टी के साथ रहें, नेता का धर्म बनता है कि बांसवाड़ा का अधिकार कोई छीने तो ईंट से ईंट बजा दे। ऐसा माद्दा होना चाहिए। यह कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, यहां के आदिवासियों, माताओं-बहनों, युवाओं और छत्तीस कौम के स्वाभिमान की लड़ाई है।

उन्होंने कहा- बांसवाड़ा के संभाग बनने से यहां के 36 कौम के लोगों को लाभ मिलने लगा था। लोगों को संभाग के काम से उदयपुर जाना पड़ता था। वे सारी सुविधाएं बांसवाड़ा में मिलने लगी थी। जिस धरती पर हरिदेव जोशी ने काम कराए, मानगढ़ में जहां आदिवासियों ने प्राण न्योछावर किए, उस धरती को नमन करने के बजाए भाजपा ने संभाग का दर्जा छीन लिया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- बांसवाड़ा को संभाग बनाने पर इनके (भाजपा) पेट में दर्द क्यों हो रहा है? क्या गलत किया था?
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- बांसवाड़ा को संभाग बनाने पर इनके (भाजपा) पेट में दर्द क्यों हो रहा है? क्या गलत किया था?

डोटासरा ने कहा- बांसवाड़ा काे संभाग बनने का अधिकार था। भाजपा ने इसे वापस छीन लिया, ये महंगा पड़ेगा। बामनिया कह रहे थे कि एक नेता (महेंद्र जीत मालवीय) ने कहा था कि बांसवाड़ा से कांग्रेस खत्म हो जाएगी। उनकी बिसात ही क्या है, पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे थे कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी, लेकिन राहुल गांधी सीना तानकर संसद में खड़े हैं। हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 87 साल की उम्र में पीएम मोदी और अमित शाह को चैलेंज करते हैं।

भाजपा ने राजस्थान में पर्ची से सीएम बना दिया। पर्ची से फैसले हो रहे हैं। संभाग खत्म कर दिया, जिले खत्म कर दिए, इंग्लिश मीडियम स्कूल, बच्चों की स्कॉलरशिप, बुजुर्ग पेंशन, मुफ्त राशन खत्म कर दिया। आपके काकाजी का राज है क्या, आप तो ट्रस्टी हो। सवा साल तो गया, धेले का काम किया हो तो बताओ।

अगर BAP अडिग तो हम साथ हैं

लोकसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी को दिए समर्थन के मुद्दे पर डोटासरा ने कहा- हमने बीजेपी को निपटाने के लिए उनका(BAP) समर्थन लिया। उन्होंने कहा कि हम मर जाएंगे, लेकिन भाजपा नीति और उनकी सरकारों के साथ नहीं जाएंगे। अगर वो अपनी बात पर अडिग है तो साथ में हैं। अगर साथ में नहीं है, तो वो उनका अपना राजनीतिक निर्णय है।

उन्होंने कहा कि आगामी कोई भी चुनाव हो, चाहे पंचायत राज का या निकाय का, कांग्रेस पार्टी खुद ही चुनाव 100 फीसदी लड़ेगी।

टीकाराम जूली बोले- भाजपा के लोगों को गांव में घुसने नहीं देंगे

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- भाजपा सरकार ने बांसवाड़ा का संभाग का दर्जा खत्म कर दिया। अब इनको सबक सिखाना है। आज तय करना होगा कि जब तक बांसवाड़ा को दोबारा संभाग नहीं बनाया जाएगा, तब तक भाजपा के लोगों को गांव के अंदर घुसने नहीं देंगे।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- राहुल गांधी कहते हैं, डरो मत। आज हम बिना डरे संभाग के लिए लड़ेंगे।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- राहुल गांधी कहते हैं, डरो मत। आज हम बिना डरे संभाग के लिए लड़ेंगे।

यहां एक पार्टी और आई है। मैंने देखा कि उनके फोटो मोदी के साथ लगे हैं। ये लोग हममें फूट डाल रहे हैं। ये कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं। राहुल गांधी इनके बाप से भी डरने वाला नहीं।

कार्यक्रम में विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने डोटासरा और जूली को तीर-कमान भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने डोटासरा और जूली को तीर-कमान भेंट कर स्वागत किया।

बामनिया बोले- भजन करने के लिए मजबूर कर दिया

बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा- डोटासरा ने गहलोत सरकार में रहते अंग्रेजी स्कूल खोले। भाजपा ने यहां से संभाग हटाकर वागड़वासियों को भजन करने के लिए मजबूर कर दिया है। अगर संभाग वापस नहीं दिया तो जनता सड़कों पर लड़ती रहेगी।

विधायक रमिला खड़िया बोलीं- लड़ाई लड़ने जुटे हैं

कांग्रेस विधायक रमिला खड़िया ने कहा- बांसवाड़ा संभाग को खत्म कर दिया गया है। इसके लिए हमारे नेता डोटासरा और जूली यहां आए हैं। 18 महीने पहले गहलोत सरकार ने टीएसपी क्षेत्र के लोगों के लिए बांसवाड़ा संभाग बनाया था।

यहां अधिकारी भी आ गए थे, काम शुरू हो गया। अब भाजपा सरकार ने संभाग खत्म कर दिया। हम लड़ाई लड़ने के लिए आज जुटे हैं। हमें संभाग बचाना है।

कांग्रेस के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं।
कांग्रेस के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं।

विधायक निनामा बोले-पंचायत स्तर तक आंदोलन ले जाएंगे

घाटोल विधायक नानालाल निनामा ने कहा-हम यह आंदोलन ब्लॉक और पंचायत स्तर तक ले जाएंगे। हम यहां से 4 विधायक जीते थे। मालवीय भाजपा में चले गए। तब लोगों ने कहा कि अब कांग्रेस खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस पर्ची सरकार के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे।

विधायक घोघरा बोले- भाजपा अमीरों की पार्टी

डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने कहा- कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों के लिए काम किया। भाजपा अमीरों की पार्टी है। अडाणी-अंबानी की पार्टी है। हम आज जो कुछ भी हैं कांग्रेस की देन हैं। संभाग जब तक नहीं बने तब तक विरोध करेंगे।

दिसंबर में राज्य सरकार ने निरस्त किए थे 3 संभाग

बता दें कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने 3 नए संभाग बांसवाड़ा, पाली और सीकर बनाए थे। दिसंबर 2024 में राजस्थान की भाजपा सरकार ने बांसवाड़ा समेत 3 संभाग को निरस्त कर दिया।

Related Articles