श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं के तत्वाधान में पाटोदिया परिवार की ओर से मकर संक्रांति पर्व पर निबंध प्रतियोगिता 14 जनवरी 2025 को
श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं के तत्वाधान में पाटोदिया परिवार की ओर से मकर संक्रांति पर्व पर निबंध प्रतियोगिता 14 जनवरी 2025 को
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मकर संक्रांति पर्व पर श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में श्री चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार के सौजन्य से कार्यक्रम संयोजक आशीष तुलस्यान के संयोजन में विषय: गाय के गोबर की उपयोगिता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 14 जनवरी 2025 मकर संक्रांति पर्व पर किया जाएगा।
सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में प्रातः 11:00 बजे उपस्थित हो सकेंगे जिन्हें 11:30 बजे से 12:30 बजे तक 1 घंटे का समय निबंध लिखने के लिए दिया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता में निबंध लिखने की अधिकतम शब्द सीमा 100 शब्द, हिंदी भाषा में निबंध लिखना है। प्रतिभागी को निबंध लिखने के लिए चार्ट शीट एवं पेंसिल गौशाला में उपलब्ध करवाई जाएगी।
निर्णायको का निर्णय अंतिम एवम सर्वमान्य होगा जिनके निर्णय के अनुसार प्रथम विजेता को रु. सात हजार एक सौ, द्वितीय विजेता को रु. पांच हजार एक सौ रुपए एवं तृतीय विजेता को रु. तीन हजार एक सौ रुपए नगद इनाम एवं गौ माता का प्रतीक चिह्न (फोटो) दी जाएगी इसी के साथ 51 सांत्वना पुरस्कार में गौ माता का प्रतीक चिह्न (फोटो) दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 10 जनवरी 2025 तक गौशाला में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035326


