[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्र संगठन SFI ने फीस बढ़ोतरी के विरोध में कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

छात्र संगठन SFI ने फीस बढ़ोतरी के विरोध में कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

छात्र संगठन SFI ने फीस बढ़ोतरी के विरोध में कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : मोरारका महाविद्यालय नवलगढ़ में शेखावटी यूनिवर्सिटी के द्वारा स्नातक (प्रथम एवं तृतीय) व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्र संगठन एसएफआई ने कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

जिला महासचिव आशीष पचार ने बताया कि नई शिक्षा नीति से पहले वार्षिक परीक्षाओं के दौरान एक साल की फीस केवल 1100 रुपए ली जाती थी। अब इस बार स्नातक प्रथम सेमेस्टर व तृतीय सेमेस्टर की फीस नियमित विद्यार्थी से 1300 रुपए मांगी जा रही है। अगर प्रैक्टिकल विषय है तो प्रत्येक विद्यार्थी से प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए 100 रुपए अलग से लिए जाएंगे।

कॉलेज कमेटी अध्यक्ष अमित सैनी ने बताया कि पहले बीएससी में कुल 13 पेपर लगते थे, जिनका विद्यार्थी से 1100 रुपए खर्च लिया जाता था। अब विद्यार्थी के एक सेमेस्टर में 6 पेपर लगते हैं फिर भी विवि प्रशासन द्वारा उनसे 1300 रुपए का खर्च वसूला जा रहा है। छात्र नेता कर्मवीर गुर्जर ने बताया कि स्नातकोत्तर के नियमित विद्यार्थी के पहले एक साल के 1540 रुपए लगते थे। अब दोनों सेमेस्टर को मिलाकर विवि प्रशासन द्वारा 3720 रुपए वसूले जाएंगे।

गौरव वर्मा ने बताया कि इस वर्ष फीस में अनुचित वृद्धि की गई है जो कि विद्यार्थी विरोधी है। कॉलेज कमेटी महासचिव रोशनी वर्मा ने बताया कि शेखावाटी विवि ने एग्जाम फॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर विद्यार्थियों को नए साल में ठगना शुरू कर दिया है। संयुक्त सचिव रहीश सेवदा ने बताया कि कुलपति ने फीस बढ़ोतरी के अपने मन माने फरमान जारी किए हैं वो वापस ले, अन्यथा छात्र संघठन एसएफआई विद्यार्थियों को लामबद्ध कर उग्र आंदोलन की ओर अग्रसर होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दोरान रश्मि, राधिका, तनु, विवेक, रवि, विकास, मुजाहिद ,पुनीत, चिराग, मोहित, अभिषेक, चरण, आदित्य मीणा, लवप्रीत, सचिन, आशीष, नरेश, अंकित सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin