[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में पूर्व सैनिक संघ की बैठक:बीकानेर से पहुंची सेना की टुकड़ी, प्रस्ताव पारित किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में पूर्व सैनिक संघ की बैठक:बीकानेर से पहुंची सेना की टुकड़ी, प्रस्ताव पारित किए

सादुलपुर में पूर्व सैनिक संघ की बैठक:बीकानेर से पहुंची सेना की टुकड़ी, प्रस्ताव पारित किए

सादुलपुर : शहीद स्मारक राजगढ़ में शनिवार को पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक अध्यक्ष जगत सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। जिसमें बीते एक महीने में तहसील भर में देहांत हुए पूर्व सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीद स्मारक पर बीकानेर से पहुंची सेना की टुकड़ी ने नए साल 2025 के मौके पर पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक में मौजूद संघ के सदस्यों ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किए। जिसमें मुख्य बाथरूम की साफ सफाई और सीएसडी कैंटीन में महीने के तीस दिन सामान उपलब्ध करवाने,सीएसडी कैंटीन का डीपो से सामान खरीदने के लिए बजट बढ़वाने, संघ के नए सदस्य बनाने, मार्च माह में संघ का सम्मेलन आयोजित करवाने सहित अनेक प्रस्ताव पारित किए गए

इस मौके पर संघ का उपाध्यक्ष सूबेदार मोहर सिंह, उप कोषाध्यक्ष सूबेदार प्रताप सिंह, उप सचिव बनवारी लाल मुंड, संघ का वरिष्ठ लिपिक सूबेदार जगदीश प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष सूबेदार उम्मेद सिंह, कप्तान धन सिंह पूनिया, सूबेदार जय नारायण आदि सैकड़ों पूर्व सैनिक, वीरांगना और उनके आश्रित मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin