[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नरहड़ में किसान सम्मेलन का आयोजन:स्वतंत्रता सेनानी गणपतराम बगरानिया को पुष्पांजलि दी, नहर के मुद्दे पर किसानों के धरने को समर्थन दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नरहड़राजस्थानराज्य

नरहड़ में किसान सम्मेलन का आयोजन:स्वतंत्रता सेनानी गणपतराम बगरानिया को पुष्पांजलि दी, नहर के मुद्दे पर किसानों के धरने को समर्थन दिया

नरहड़ में किसान सम्मेलन का आयोजन:स्वतंत्रता सेनानी गणपतराम बगरानिया को पुष्पांजलि दी, नहर के मुद्दे पर किसानों के धरने को समर्थन दिया

नरहड़ : नरहड़ गांव में शेखावाटी किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले किसान नेता स्वतंत्रता सेनानी गणपत राम बगरानिया की 51 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा का कार्यक्रम हुआ। गणपतराम बगरानिया स्मृति संस्थान के बैनर तले हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएसएस अध्यक्ष फौजी गजानंद मीणा बुडानिया ने की जबकि मुख्य अतिथि इंद्राज सिंह मूर्तिकार व विशिष्ट अतिथि फौजी सुरेश धायल थे।

वक्ताओं ने किसान आंदोलन, स्वतंत्रता आंदोलन तथा मीणा समाज को नागरिक अधिकार दिलाने में बगरानिया के योगदान की सराहना की।

ग्रामीणों ने नरहड़ से खुडानिया जाने वाले रास्ते पर सड़क बनवाने मांग की तथा झुंझुनूं में यमुना नहर का पानी मिले इसके लिए लालचौक में एक साल से चल रहे किसानों के धरने को नैतिक समर्थन दिया तथा सरकार से जल्द से जल्द यमुना का पानी दिलवाने की मांग की। कार्यक्रम संयोजक रामसिंह बगरानिया के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया।

किसान सम्मेलन में अशोक कुमार मीणा, लक्ष्मी कुमारी, नत्थू सिंह जांगिड़, रघुवीर मास्टर, मनोहरलाल जांगिड़, बलबीर मीणा, रामकरण मेघवाल, रोहिताश पुनिया, सुरेश कुमार मीणा, राकेश धायल, नागेश कुमावत, अशोक कुमावत, प्रकाश कुमार, संजय कुमार, अरविंद मीणा, कमल कुमार, विकाश कुमार, कुमार चिराग, विरेन्द्र सिंह मीणा, अंकुश कुमार, कुमार प्रिंस, चीकू धायल, अमित मीणा आदि शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62