डिप्टी डायरेक्टर लीलाधर दोचानिया डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित
डिप्टी डायरेक्टर लीलाधर दोचानिया डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित
जयपुर/खेतड़ी : डिप्टी डायरेक्टर लीलाधर दोचानिया दूधवा निवासी हाल प्रवासी जयपुर को उनकी सूचना जनसंपर्क विभाग में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने उन्हें 2 जनवरी 2025 को ग्राम शिमला में आयोजित टी सी प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह के अवसर पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया यह सम्मान उन्हें गांधी पीस फाऊंडेशन के फाउंडर डॉ लाल बहादुर राणा डॉ हरि सिंह गोदारा डॉ संदीप नेहरा डॉ रामानंद शर्मा डॉ हिमांशु उपाध्याय मूर्तिकार मातु राम वर्मा सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने प्रदान की। लीलाधर दोचानिया पिछले 35 साल से सूचना जनसंपर्क विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं तथा उन्होंने समाज सेवा के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनकी सूचना जनसंपर्क विभाग एवं समाज सेवा में सक्रिय भूमिका को देखते हुए गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया है। उन्हें यह सम्मान मिलने पर डॉ रामानंद शर्मा पत्रकार उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, दुधवा सरपंच मुंशी राम, शिमला सरपंच रीना देवी हीरालाल सत्यवीर सत्यपाल सिंह मास्टर, मांगीलाल मिस्त्री, बीडदा राम ड्राइवर फकीर चन्द दोचानिया, रोशनलाल एवं ओम प्रकाश हवलदार बेगराज मास्टर, बंशीधर हेडमास्टर, संतराम सहित अनेक लोगों बधाई दी है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034165


