[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में ढंढारिया, मोदी, तुलस्यान एवं पंसारी गौभक्त दानदाता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में ढंढारिया, मोदी, तुलस्यान एवं पंसारी गौभक्त दानदाता

परिवारों के सौजन्य से चार गौ-आवास (सैड) का नवीनीकरण निर्माण कार्य प्रगति पर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कैलाश चंद्र जांगिड़

झुंझुनूं : श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं में चार गौ-आवास (सैड) का नवीनीकरण करवाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। जानकारी देते हुए गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नेमी अग्रवाल ने बताया कि चार गौभक्त दानदाता जिन्होंने गौ-आवास (सैड) के नवीनीकरण करवाने की स्वीकृति दी है उनमें प्रथम स्व. मणी देवी ढंढारिया धर्मपत्नी स्वर्गीय बिहारी लाल ढंढारिया की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र राधेश्याम ढंढारिया, सुपौत्र राहुल एवं राज ढंढारिया फर्म राहुल फुट केयर जयपुर के सौजन्य से, द्वितीय इंद्र कुमार मोदी सुपुत्र स्व. सीताराम मोदी दिल्ली, ट्रस्टी एवं अध्यक्ष लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, सीएमडी स्प्रेड होम प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के सौजन्य से, तृतीय स्वर्गीय हनुमान बक्श तुलस्यान एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय त्रिवेणी देवी तुलस्यान तथा उनकी सुपुत्रवधू स्वर्गीय सुशीला देवी तुलस्यान की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र केशर देव तुलस्यान, सुपौत्र डॉक्टर डीएन तुलस्यान पडपौत्र योगेश तुलस्यान एवं सीए प्रशांत तुलस्यान फर्म घनश्याम दास हनुमान बख्श झुंझुनूं के सौजन्य से एवं चतुर्थ-मुंबई प्रवासी नौरंगराय श्याम सुंदर पंसारी परिवार है जिनके सौजन्य से चार गौ-आवास (सैड) का नवीनीकरण करवाया जा रहा है।

विदित है कि गोपाल गौशाला झुंझुनूं में गोभक्त उदारमना भामाशाह दानदाताओं के सौजन्य से निर्माण कार्य एवं गौ सेवा प्रकल्प अनवरत रूप से चला आ रहा है। यह झुंझुनूं के लिए गर्व की बात है कि स्थानीय एवं प्रवासी गौ भक्त गौशाला से वर्षों से लगाव रखते आ हैं तथा अपना योगदान देते रहते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin