[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया ‘बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ‘ योजना आधारित नववर्ष के कैलेण्डर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया ‘बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ‘ योजना आधारित नववर्ष के कैलेण्डर का विमोचन

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया ‘बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ‘ योजना आधारित नववर्ष के कैलेण्डर का विमोचन

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिला कलक्टर कक्ष में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ‘ योजना के प्रचार-प्रसार नववर्ष 2025 के टेबल कैलेण्डर का विमोचन किया।

इस मौके पर सुराणा ने कहा कि बालिका शिक्षा के लिए विभागीय प्रयासों में अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करें। बालिका शिक्षा सुदृढ़ समाज की नींव है। शिक्षित बालिका समाज के सर्वांगींण विकास को सुनिश्चित करती है। हमें नववर्ष के संकल्प के रूप में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन को शामिल करना चाहिए।

संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि जिले के समस्त ब्लॉक कार्यालयों एवं ग्राम पंचायत स्तर के संस्थानों /कार्यालयों हेतु विभागीय योजनाओं के विवरण व ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ योजना लोगो आधारित वॉल कलैण्डर (रंगीन, ए-4, 12 पेज, आर्ट पेपर) सहित तथा जिला स्तरीय कार्यालयों हेतु टेबल कैलेण्डर जारी किए गए हैं।

इस दौरान एडीपीआर कुमार अजय, डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, एपीआरओ मनीष कुमार, संगीता, शकुंतला, सुशिला, ज्ञानप्रकाश गोदारा सहित महिला अधिकारिता विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker