सनम बाई किन्नर ने रेलवे लाइन की झुग्गी झोपड़ियो में वितरित की कंबल
कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए पेश की है मिसाल
सिंघाना : सिंघाना कस्बे की रेलवे लाइन के पास झुग्गी झोपड़ियां में निवास करने वाले जरूरतमंद परिवारों को खेतड़ी निवासी सनम बाई किन्नर ने ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित कर मिसाल पेश की है। सनम बाई किन्नर ने बताया दिसंबर के महीने में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है झोपड़िया में रहने वाले अलाव का सहारा लेकर ही ठंड से बचाव कर रहे हैं। हमें मालूम हुआ की ठंड पड़ रही है और झुग्गी झोपड़ियां में रहने वालों के पास इतने इंतजाम भी नहीं है की ठंड झेल पाएं इसलिए हमने झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले सभी महिला व पुरुषों को ठंड से बचाव के लिए उच्च क्वालिटी की कंबल वितरित की है। साथ उन्होंने बताया शादी विवाह में हम घरों में जाकर बधाई लेते हैं उसमें से जो राशि बचती है वह हम समाज के जरूरतमंद परिवारों पर खर्च करते हैं। विदित है कि सनम बाई किन्नर ने पहले भी कई गरीब कन्याओं की शादी में भी आर्थिक मदद करती है तथा अनाथालय से भी एक बच्ची को गोद लिया है जिसका लालन पालन कर रही है तथा उसको पढ़ा लिखा कर डॉक्टर बनाने का सपना है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034443


