सूरजगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
सूरजगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
सूरजगढ़ : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ.मनमोहन सिंह को सूरजगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। विधायक श्रवण कुमार के निज निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका सूरजगढ़ के पार्षद महावीर प्रसाद सैनी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह शांत एवं सौम्य स्वभाव के धनी थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में खाद्य सुरक्षा, मनरेगा, सूचना का अधिकार और शिक्षा का अधिकार जैसे कानून बने थे। जो गरीब कल्याण के लिए वरदान साबित हुए हैं। देश हित में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान कभी बुलाया नहीं जा सकेगा। विधायक पुत्र जयप्रकाश श्रवण कुमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत,नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव एवं पार्षद सांवरमल सैनी, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश गोदारा, नगर कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद सज्जन कुमार सैनी, मीडिया प्रभारी प्रदीप गुरावा, बादल नायक, अंकित डैला, विजय चंदेलिया, मनोज चांवरिया, नवीन शर्मा, भवानी सिंह सुशील जैदिया, राहुल सौकरियां, विष्णु सिंह व अश्वनी शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033797


