[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नववर्ष पर खाटूश्याम जी मे आयोजित होगा विशाल मेला:VIP दर्शन व्यवस्था बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नववर्ष पर खाटूश्याम जी मे आयोजित होगा विशाल मेला:VIP दर्शन व्यवस्था बंद

नववर्ष पर खाटूश्याम जी मे आयोजित होगा विशाल मेला:VIP दर्शन व्यवस्था बंद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : सीकर के खाटूश्याम मन्दिर की श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटूश्याम जी एवं स्थानीय मेला प्रबंधन प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि नववर्ष मेले के दृष्टिगत कस्बा खाटूश्याम जी में देशभर से श्री श्याम दर्शनार्थियों का लाखों की संख्या में आवागमन संभावित है. विगत वर्षों के अनुभव से अत्यधिक भीड़ एवं विशाल मेला 30 दिसंबर 2024 से 03 जनवरी 2025 तक संभाव्य है, जो दिनांक 31 दिसंबर और 01 जनवरी को अत्यधिक भीड़ के रूप में रहेगा। चूंकि श्री श्याम मंदिर खाटूश्याम जी की भौतिक अवस्थिति में अभी अलग से कोई VIP कॉरिडोर एवं उपयुक्त व्यवस्था नहीं है, अतः उक्त मेला अवधि में दिनांक 30 दिसंबर 24 से दिनांक 2 जनवरी 2025 दोपहर तक केवल नियमित दर्शन ही होंगे, VIP दर्शन की पृथक से कोई व्यवस्था नहीं रहेगी, केवल वास्तविक VIP VVIP जिनका प्रोटोकॉल निहित और सूचीबद्ध है, को ही पुलिस एवं प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करवाए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62