[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यकम का 117 वा संस्करण देखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यकम का 117 वा संस्करण देखा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यकम का 117 वा संस्करण देखा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र पर सुना। इस अवसर पर प्रधान दीपचन्द राहड़, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, भण्डार के उपाध्यक्ष राकेश ओझा, पार्षद प्रतिनिधि विष्णू शर्मा, पूर्व सरंपच चेतराम सारण, मण्डल महामंत्री सुनील टकणेत, एनआरआई जीवराज सिंह राठौड़, हर्ष शर्मा, संदीप सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अनेक सांस्कृतिक विरासत की चर्चा की वही आने वाले दिनो में कुंभ महापर्व की लोगो को शुभकामनाऐं देते हुऐ कहा कि हमे इस पर्व को स्वच्छ पर्व बनाना है यह हमारे त्यौहार हमारी समृद्व परम्पराओं को दर्शाते है। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से हम सभी कार्यकर्ता प्रेरणा ग्रहण करते है उनके इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने से देश की समृद्व सांस्कृतिक परम्पराओं की जानकारी मिलती है। इसी क्रम में आज जिला कार्यालय में जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, मण्डल अध्यक्ष विधाधर शर्मा व भाजयुमो जिला महामंत्री जयपालसिंह टकणेत व मनोज तंवर ने मन की बात सुनी।

मन की बात के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को जिलेभर के सभी बूथो व मण्डलो पर सुना। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रति लोगो में गहरा उत्साह रहता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62