[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है : राठौड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है : राठौड़

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है : राठौड़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आज पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अपने चूरू आवास पर सचिन सारस्वत की पुण्य स्मृति में उनके परिजनो द्वारा भेट की गई दो व्हील चैयर राजकीय डीबी हॉस्पिटल के प्रतिनिधि ताराचंद को सौंपी। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी, भास्कर शर्मा, विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, विधाधर शर्मा, करणी सिह निर्बाण, जिला उपाध्यक्ष सत्तार खांन, प्रधान दीपचन्द राहड़, पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, जयपाल सिंह टकणेत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खांन, बाबू टेलर, सुरेश प्रजापत, नितिन हटवाल, आदिल खांन, चन्दन लोयल, नरेन्द्र कोटवाद, सुरेन्द्र सिंह, नोमान खांन, सीपी शर्मा, सम्पत सिंह, नरेन्द्र सिंह पोटी, सचिन जांगिड़, दिनेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मानव सेवा सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है। उन्होने कहा कि इस प्रकार के जनहित के कार्य वही व्यक्ति कर सकता है।जिसके मन मे लोक कल्याण की भावना हो। उन्होने इस अवसर पर स्व. सचिन सारस्वत को श्रद्वांजलि देते हुऐ कहा कि उनके परिजनो के द्वारा जो ये दो व्हील चैयर प्रदान की जा रही है उससे राजकीय भरतिया अस्पताल में आने वाले मरीजो को काफी फायदा होगा। उन्होने इस कार्य को प्रेरणादायक बताते हुऐ कहा कि इस कार्य से अन्य लोग भी इस प्रकार के कार्यो के लिए प्रेरित होगे इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने ऐसे कार्यो को आज की आवश्यकता बताते हुऐ कहा कि यह कार्य वही लोग कर सकते है जिसके संस्कार में मानवीय संवेदना का भाव होता है। उन्होने लोगो से अपील की कि ऐसे कार्यो के लिए भामाशाहो को आगे आना चाहिए जिससे संसाधनो की किसी प्रकार की कमी नही रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि सचिन सारस्वत के परिजनो का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62