25 साल की युवती घर से बिना बताए निकली:2 दिन बाद भी वापस नहीं लौटी, पिता ने दर्ज करवाई मिसिंग रिपोर्ट
25 साल की युवती घर से बिना बताए निकली:2 दिन बाद भी वापस नहीं लौटी, पिता ने दर्ज करवाई मिसिंग रिपोर्ट
सीकर : सीकर में 25 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती 2 दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया।
युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि वह ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। जिनकी 25 साल की बेटी 26 दिसंबर की दोपहर 4 बजे बाद घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी और आस-पड़ोस में भी काफी तलाश की। लेकिन युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
इसी तरह सीकर में 26 साल की महिला की गुमशुदगी का मामला भी सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी सीकर में रूम लेकर रहती है। जिसका 25 दिसंबर से कुछ पता नहीं चल पाया है। महिला का फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। महिला के पति ने आसपास काफी तलाश की और लोगों से जानकारी जुटाई लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2048057


