[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा:समय सीमा के बाद पहुंचे अभ्यर्थी, सेंटर गेट पर गिड़गिड़ाते रहे, नहीं मिली एंट्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा:समय सीमा के बाद पहुंचे अभ्यर्थी, सेंटर गेट पर गिड़गिड़ाते रहे, नहीं मिली एंट्री

नीमकाथाना में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा:समय सीमा के बाद पहुंचे अभ्यर्थी, सेंटर गेट पर गिड़गिड़ाते रहे, नहीं मिली एंट्री

नीमकाथान : नीमकाथान में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से संस्कृत विभाग में वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें जिले के 20 सेंटरों पर 6507 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित हो रही है।

आज पहले दिन, परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र चेक किए गए और सेंटरों पर उन्हें प्रवेश दिया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने महिला अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र चेक किया और शॉल, दुपट्टा आदि बाहर ही निकालवा कर उन्हें अंदर प्रवेश दिया। वहीं, कई अभ्यर्थी समय पर नहीं पहुंचने पर उन्हें सेंटरों पर प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे वे उदास होकर लौटते हुए नजर आए। वंचित अभ्यर्थी पुलिसकर्मियों के सामने रोते बिलखते दिखाई दिए।

परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड चेक करते हुए सेंटर सुपरवाइजर।
परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड चेक करते हुए सेंटर सुपरवाइजर।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सेंटरों पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 7 डिप्टी कॉर्डिनेटर और 25 सुप्रिंटेंडेंट नियुक्त किए गए हैं। सरकारी संस्थानों पर एक-एक सुपरवाइजर और निजी संस्थानों पर दो-दो सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, और हर कक्ष में दो अभिजगार लगाए गए हैं। परीक्षा सामग्री को डबल लॉक में सीसीटीवी कैमरे और गार्ड की निगरानी में रखा गया है। इसके अतिरिक्त, नीमकाथाना कलेक्ट्रेट में परीक्षा के संबंध में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77