[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शटर काटकर ज्वेलरी शोरूम से चुराई ढाई किलो चांदी:चौकीदार को देख फरार हुए, एक डिटेन; सीसीटीवी में कैद में हुई वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शटर काटकर ज्वेलरी शोरूम से चुराई ढाई किलो चांदी:चौकीदार को देख फरार हुए, एक डिटेन; सीसीटीवी में कैद में हुई वारदात

शटर काटकर ज्वेलरी शोरूम से चुराई ढाई किलो चांदी:चौकीदार को देख फरार हुए, एक डिटेन; सीसीटीवी में कैद में हुई वारदात

झुंझुनूं : झुंझुनूं के बिसाऊ कस्बे में ज्वेलरी की दुकान से चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर गैस कटर से दुकान का शटर काटकर ढाई किलो चांदी चुरा ले गए। पास ही में फेरी लगा रहा चौकीदार आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा तो चोर मौके से फरार हो गए।

बिसाऊ.ज्वैलर्स की दुकान का तीन फीट में काटा गया शटर ।

घटना झुंझुनूं के बिसाऊ कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित न्यू मार्केट की है। घटना देर रात डेढ़ बजे के करीब की है। चोरी की ये पूरी वारदात ज्वेलरी की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें रात 12ः43 बजे चोर शोरूम में आते हुए दिखाई दे रहे है।

मार्केट के बाहर सीसीटीवी में नजर आए दो चोर।
मार्केट के बाहर सीसीटीवी में नजर आए दो चोर।

वीडियो में दिख रहा है कि दो मिनट चोर इधर-उधर देखते है, फिर एक चोर निगरानी करने के बाहर चला जाता। फिर रात 1ः28 बजे शटर काटना शुरू करते है। करीब आधे घंटे बाद चोर शटर काटकर दुकान के अंदर घुसकर चोरी करते हुए नजर आ रहा है।

चोरी कर शटर के अन्दर से बाहर जाता चोर
चोरी कर शटर के अन्दर से बाहर जाता चोर

चौकीदार को देखकर फरार हुए

बिसाऊ निवासी नासिर ने बताया- वह कस्बे में चौकीदार का काम करता है। शुक्रवार देर रात को कस्बे में फेरी लगा रहा था। बस स्टैंड पर पहुंचा तो न्यू मार्केट में स्थित ज्वेलरी की दुकान से किसी की आवाज सुनाई दी। ऊपर जाकर देखने लगा तो एक व्यक्ति भागता हुआ नजर आया। दुकान का शटर टूटा हुआ था। एक व्यक्ति दुकान के अंदर था। मैंने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। दुकान में घुस रहा चोर मौके से भागने लगा। चोर का पीछा किया तो उसने मेरी तरफ लोहे की पाइप फेंकी। फिर भी बस स्टैंड तक चोर का पीछा किया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सीसीटीवी में शटर को गैस कटर से काटते हुए नजर आए चोर।
सीसीटीवी में शटर को गैस कटर से काटते हुए नजर आए चोर।

थानाधिकारी रामसिंह ने बताया- देर रात बस स्टैंड पर स्थित हरिराम सोनी की दुकान पर चोरी की सूचना मिली थी। जाब्ते के साथ मौके पहुंचे तो चोर मौके से भाग चुके थे। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें दो संदिग्ध नजर आए। तुरन्त प्रभाव से चार टीम बनाकर आरोपियों का पीछा किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक को डिटेन कर लिया था। पूछताछ कर रहे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77