[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साथी पोर्टल के प्रशिक्षण में 205 डीलरों ने लिया हिस्सा:विक्रेताओं और किसानों के बीच मजबूत होगा डिजिटल कनेक्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साथी पोर्टल के प्रशिक्षण में 205 डीलरों ने लिया हिस्सा:विक्रेताओं और किसानों के बीच मजबूत होगा डिजिटल कनेक्शन

साथी पोर्टल के प्रशिक्षण में 205 डीलरों ने लिया हिस्सा:विक्रेताओं और किसानों के बीच मजबूत होगा डिजिटल कनेक्शन

चूरू : कृषि उपज मंडी स्थित आत्मा कार्यालय सभागार में गुरुवार को साथी पोर्टल के प्रशिक्षण में चूरू, सरदारशहर, तारानगर व राजगढ़ के 205 बीज विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में कृषि विस्तार मुख्यालय के महानिदेशक रणवीर सिंह और मास्टर ट्रेनर नगेन्द्र नायक ने पोर्टल के महत्व और इसके उपयोग की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साथी पोर्टल का मुख्य उद्देश्य बीज विक्रेताओं और किसानों के बीच डिजिटल कनेक्शन को मजबूत करना है। पोर्टल के माध्यम से बीज विक्रेता अपनी बीजों की बिक्री, स्टॉक स्थिति और गुणवत्ता की जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। जिससे किसानों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिल सकेंगे। कृषि विभाग का लक्ष्य पोर्टल के माध्यम से बीज वितरण में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना है। प्रशिक्षण कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदेव सिंह के दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में खाद बीज एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष मंजीत चौधरी, रोहित पांडिया, मनीराम देग, प्रसन्न धूत, गगन, सुभाष विश्नोई, पवन साहवा, भवानी सिंह राठौड़, राजकुमार श्योराण, प्रशांत चाहर, विनोद राजगढ़, विक्रम बालिया आदि मौजूद थे। साथी पोर्टल का यह कदम कृषि क्षेत्र में एक नई डिजिटल क्रांति का आगाज करेगा। जिससे किसान और विक्रेता दोनों को लाभ होगा और कृषि क्षेत्र में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार और तकनीकी सहायक दीवानचंद्र मटोरिया ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से बीजों की गुणवत्ता की निगरानी आसान हो जाएगी। जिससे किसानों को यह सुनिश्चित हो सकेगा कि वे सही बीज खरीद रहे हैं। इसके साथ ही बीज विक्रेताओं को समय-समय पर पोर्टल के उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वे इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin