राजकीय कॉलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण:पंच महल सहित ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण, वनस्पति और विराटनगर के ग्रेनाइट पहाड़ का किया अवलोकन
राजकीय कॉलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण:पंच महल सहित ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण, वनस्पति और विराटनगर के ग्रेनाइट पहाड़ का किया अवलोकन

पाटन : पाटन के राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों ने आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार विराटनगर का एक दिवसीय ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण करवाया किया।
प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना ने बताया कि इस भ्रमण में 95 विद्यार्थियों एवं कॉलेज के सभी स्टाफ ने भाग लिया। इस ऐतिहासिक भ्रमण के दौरान सबसे पहले पंच महल जिसे मुगल गेट के नाम से भी जाना जाता है मुगल कालीन इमारतों में वर्तमान में एकमात्र अकबर का चित्र मिलता है। जिसे आमेर के कच्छवाहा राजवंश द्वारा मुगल सम्राट अकबर के लिए बनाया था।
यह स्थान आमेर के शासकों का शिकारगाह भी रहा है, जिसका भ्रमण कर मुगल राजपूत स्थापत्य शैली और चित्रकला को बारीकी से समझा। उसके बाद नौमहल देखा जिसे अब जैन नसियां के रूप में जाना जाता है, इसके बाद भीम डूंगरी पर चढ़ाई की। जिसमें भीमसेन का मंदिर तथा एकमात्र मानव रुपी हनुमान जी की दक्षिण मुखी प्रतिमा है। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध अशोक का अभिलेख एवं बीजक डूंगरी पर बौद्ध स्तूप तथा शैलचित्र का अवलोकन किया।
अंत में सभी ने गणेश डूंगरी जिसमें गणेश जी और हनुमान जी के मंदिर में दर्शन किए। राजस्थान राज्य पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा संचालित पुरा तात्विक गलैरी में प्रागैतिहासिक प्रस्तर उपकरण, मौर्य-कुषाण कालीन पुरावशेष, मुगल कालीन सिक्के इत्यादी सामग्री का अवलोकन किया गया। भ्रमण के दौरान जहां मौर्य कालीन स्तूप, मध्यकालीन स्थापत्य कला,शैल-चित्र कला व धार्मिक स्थलों का अवलोकन किया गया। साथ ही वनस्पति और विराटनगर के ग्रेनाइट पहाड़ का भी अवलोकन किया गया।
यात्रा को सफल बनाने में विद्यार्थियों का अनुशासन, समयबद्ध,सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ सहायक आचार्य प्रो. किरण यादव, प्रो. ज्योति शर्मा, डॉ ओमपाल कालावत तथा सहायक आचार्य विपुल जोरासिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।