[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन्म शताब्दी दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जन्म शताब्दी दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई सुशासन की शपथ

नीमकाथाना : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस के अवसर पर बुधवार को एसएनकेपी कॉलेज में सुशासन दिवस मनाया गया। कलेक्टर शरद मेहरा, एडीएम भागीरथ शाख, एसडीएम मुकेश चौधरी ने वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्प अर्पित किए।

कलेक्टर शरद मेहरा ने अधिकारी और कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केंद्रित और जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने और प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई। अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों की गोष्ठी और उनकी कविताओं का पठन भी किया गया।

नीमकाथाना के एसडीएम मुकेश चौधरी ने “गीत नया गाता हूं” कविता का पठन करते हुए कार्यक्रम का आगाज किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने कविता पाठ करते हुए कहा कि वाजपेयी जी के आदर्श और सिद्धांत हमें प्रेरित करते हैं। उनके द्वारा स्थापित सुशासन की परंपराएं आज भी प्रासंगिक हैं, और हमें उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

एसएनकेपी कॉलेज में स्टूडेंट आंचल, सानिया और विशु ने अटल जी की कविताओं का पठन किया। कार्यक्रम में एसडीएम भागीरथ शाख, तहसीलदार अभिषेक सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी, प्राचार्य संतोष कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी और कॉलेज के स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet