[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लगातार हो रही चोरियों से किसानों में आक्रोश:थाने के बाहर प्रदर्शन किया, अतिक्रमण हटाने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लगातार हो रही चोरियों से किसानों में आक्रोश:थाने के बाहर प्रदर्शन किया, अतिक्रमण हटाने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग

लगातार हो रही चोरियों से किसानों में आक्रोश:थाने के बाहर प्रदर्शन किया, अतिक्रमण हटाने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को किसानों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। चोरियों पर अंकुश लगाने, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। किसान नेता मूलचंद खरींटा ने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरिया बढ़ रही है।

बाहरी घुमंतू लोग दिन में सामान बेचने के बहाने रेकी करते हैं और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस ऐसे लोगों की जांच करें। गश्त बढ़ाए और पूर्व में हुई चोरियों का जल्द से खुलासा करें। किसानों ने कस्बे के बाजार में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से यह दोबारा बढ़ गया है।

साथ में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह समस्या क्षेत्र के किसानों और आमजन के लिए मुसीबत बन रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल की ओर से थानाधिकारी राममनोहर को ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान किसान नेता कुरडाराम जाखड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin