[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीआरओ में कार्यरत जवान का बीमारी से निधन:पैतृक गांव सांवलोद में हुआ अंतिम संस्कार, अरूणाचल प्रदेश में थे तैनात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

बीआरओ में कार्यरत जवान का बीमारी से निधन:पैतृक गांव सांवलोद में हुआ अंतिम संस्कार, अरूणाचल प्रदेश में थे तैनात

बीआरओ में कार्यरत जवान का बीमारी से निधन:पैतृक गांव सांवलोद में हुआ अंतिम संस्कार, अरूणाचल प्रदेश में थे तैनात

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के सांवलोद गांव के बार्डर रोड़ आर्गेनाइजेशन यूनिट में कार्यरत जवान का बीमारी के कारण असम में शनिवार को निधन हो गया। उनके पैतृक गांव में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

बीआरओ के 103 यूनिट के जेसीओ के अनिल कुमार ने बताया कि सिंघाना थाना क्षेत्र की सांवलोद निवासी महेश कुमार नेहरा (42) पुत्र महेन्द्र सिंह नेहरा बीआरओ में 103 सड़क निर्माण इकाई खुणसा में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह अरूणाचल प्रदेश में पदस्थापित थे। 18 दिसंबर को अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर असम मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। इस दौरान खून में इन्फेकशन होने से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जहां उपचार के दौरान महेश कुमार नेहरा 21 दिसंबर को निधन हो गया।

जवान महेश कुमार ने वर्ष 2009 मे बीआरओ में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के रूप में ज्वॉइन किया था। इनका विवाह सुनील देवी से हुआ था। जवान महेश कुमार नेहरा के एक बेटा है जो कक्षा छह में पढ़ाई करता है। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। जवान महेश कुमार नेहरा का निधन होने की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो घर में कोहराम सा मच गया तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। जब उनकी पार्थिव देह गांव में पहुंची तो युवाओं की ओर से नम आंखों से जवान को विदाई दी गई।

जेसीओ अनिल कुमार ने बताया कि जवान महेश कुमार नेहरा बहुत ही होनहार और बहादुर जवान के रूप में कार्य करते थे‌। वह उच्च अधिकारियों की ओर से दिए जाने वाले टास्क को लगन व मेहनत के साथ पूरा करते थे। उनके निधन होने से बीआरओ को काफी गहरा आघात लगा है। इस दौरान राजस्थान पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। जवान महेश कुमार के बेटे यश ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को नमन किया।

इस मौके पर विधायक श्रवण कुमार, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, विकास भालोठिया, थानाधिकारी कैलाश चंद, दीनदयाल शर्मा, धर्म सिंह, प्रवीण कुमार, कैप्टन महेश कुमार, ओमप्रकाश नेहरा, कपिल नेहरा, तहसीलदार बजरंग लाल जाखड़, अशोक कुमार, प्यारेलाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin