[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन

नवलगढ़ में आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंदजी महाराज की प्रेरणा से और शारदा क्रोपकेम बंबई के आर्थिक सहयोग से, सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउंडेशन तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से जांगिड अस्पताल में 125वां निःशुल्क दमा, गठिया और मधुमेह रोगों का आयुर्वेदिक शिविर आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि सीताराम घोड़ेला ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गरीबों के लिए एक वरदान हैं। शिविर में आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ एक माह तक निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। दिल्ली के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. जोगेंद्र सिंह ने 70 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दयाशंकर जांगिड ने बताया कि मधुमेह के बढ़ते मामलों के बीच ऐसे शिविरों से लोगों को फायदा हो रहा है। शिविर हर माह की 24 तारीख को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में डॉ. मनीष, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. शिखरचंद जैन, सीताराम वर्मा, सज्जन जोशी और जांगिड अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin