[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत चुनाव: तीसरे दिन 116 नामांकन दाखिल, 23 अक्टूबर तक मौका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायत चुनाव: तीसरे दिन 116 नामांकन दाखिल, 23 अक्टूबर तक मौका

पंचायत चुनाव: तीसरे दिन 116 नामांकन दाखिल, 23 अक्टूबर तक मौका

झुंझुनूं : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। बुधवार को नामांकन के तीसरे दिन 116 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अभ्यर्थी 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि बुधवार को उदयपुरवाटी पंचायत समिति में 17 अभ्यर्थियों ने 27 नामांकन पत्र दाखिल किए। नवलगढ़ में 32 अभ्यर्थियों ने 32, गोठड़ा में 21 अभ्यर्थियों ने 21 तथा गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में 32 अभ्यर्थियों ने 36 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

24 अक्टूबर को होगी संवीक्षा

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद अभ्यर्थी सोमवार, 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin