[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा रैंकिंग के संबंध में आयोजित हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षा रैंकिंग के संबंध में आयोजित हुई बैठक

शिक्षा रैंकिंग के संबंध में आयोजित हुई बैठक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा रैंकिंग, अपार आईडी, कोड योगी के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमदत्त सारण ने शिक्षा रैंकिंग के समस्त बिंदुओं, अपार आईडी व कोड योगी के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए समस्त पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी और यूसीईईओ को निर्देश दिए। एसीबीईओ विनय कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा रैंकिंग के लिए शिक्षा विभाग के पोर्टल शाला दर्पण पर दिसंबर माह की अवार्ड एंट्री, पुस्तकालय से विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण, पीटीएम एंट्री, एसएमसी व एसडीएमसी बैठक व विद्यार्थीयो की दैनिक, मासिक उपस्थिति की प्रविष्टि करने के साथ-साथ ज्ञान संकल्प पोर्टल पर प्रति माह भामाशाह द्वारा या विद्यालय स्तर पर राशि का डोनेशन किया जाता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की अपार आईडी और कोड योगी में रजिस्ट्रेशन की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इस दौरान आरपी श्याम सुंदर पुनिया, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, प्रमेन्द्र शर्मा, लियाकत खान ,रमेश कुमार, रघुवीर सिंह, भंवर लाल गुर्जर, लालचंद सहित ब्लॉक के समस्त पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी व यूसीईईओ उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin