[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में घर के बाहर सो रहे युवक पर फायरिंग:पैर में लगी 3 गोलियां, गंभीर हालत में जयपुर रेफर; भतीजे को निशाना बनाने आए थे आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में घर के बाहर सो रहे युवक पर फायरिंग:पैर में लगी 3 गोलियां, गंभीर हालत में जयपुर रेफर; भतीजे को निशाना बनाने आए थे आरोपी

नीमकाथाना में घर के बाहर सो रहे युवक पर फायरिंग:पैर में लगी 3 गोलियां, गंभीर हालत में जयपुर रेफर; भतीजे को निशाना बनाने आए थे आरोपी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सदर थाना क्षेत्र के गणेश्वर गांव की ढाणी लादाला में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे श्रवण गुर्जर (35) पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करवाई। जानकारी के अनुसार, बदमाश श्रवण के भतीजे मातादीन गुर्जर को निशाना बनाने आए थे। मातादीन दूसरे घर में सो रहा था। ऐसे में बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे उसके चाचा श्रवण पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

आवाज सुनकर बाहर आए परिजन

जानकारी के अनुसार, श्रवण मंगलवार रात घर के बाहर सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद श्रवण के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो वह खून से लथपथ मिला। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। फायरिंग की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कोर्ट मैरिज के बाद चल रहा था विवाद

परिजनों के अनुसार, करीब एक महीने पहले मातादीन गुर्जर ने सुनीता बावरिया के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद सुनीता के पीहर पक्ष के लोग नाराज थे और कथित तौर पर धमकियां दे रहे थे।

सुनीता ने आशंका जताई कि बदमाश उसके पति मातादीन पर हमला करने आए थे। हालांकि, मातादीन घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर दूसरे घर में सो रहा था। ऐसे में बदमाशों को उसके वहां होने का पता नहीं चला और उन्होंने घर के बाहर सो रहे उसके चाचा श्रवण पर फायरिंग कर दी।

सुनीता के अनुसार, दिन में भी उसके पीहर पक्ष के लोग घर आए थे और धमकी देकर गए थे। डर के कारण वह घर से चली गई थी। उनके जाने के बाद वह वापस घर लौटी थी। श्रवण के पैर में तीन गोलियां लगने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने करवाई नाकाबंदी, आरोपियों की तलाश जारी

सदर थाना प्रभारी जयसिंह बसेरा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। बदमाशों की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin