[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह द्वारा टिप्पणी का मामला तुल पकड़ता जा रहा है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह द्वारा टिप्पणी का मामला तुल पकड़ता जा रहा है

 जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जुलूस निकाल कर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर 24 दिसम्बर। गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड रहा है। चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाचा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला पहनाकर नारेबाजी की। इसके बाद अपनी मांगो के संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के बाहर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने एकत्रित होकर पुष्पांजली अर्पित कर पेदल मार्च के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, यहा विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात अपनी मांगों का एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौपा। ज्ञापन में बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र में आयोजित बैठक के दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता पर अनर्गल व अभद्र टिप्पणी की। इससे सम्पूर्ण समाज के साथ साथ बाबा साहब अंबेडकर के मान सम्मान व हमारे मन को ठेस पहुंची है। गृह मंत्री का यह कृत्य घोर निन्दनीय है। गृह मंत्री अमित शाह को जल्द गृह मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए, जिससे भारतीय संविधान की गरिमा बनी रहे।रतनगढ विधायक पुसाराम गोदारा ने बताया कि भारतीय संविधान में विश्वास रखने वाले संविधान निर्माता बाबा साहब को अपना आदर्श मानते है। उन्होने कहा कि लोकसभा में जिस तरीके से संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया है, व स्वीकार्य नही है। उन्होने बाबा साहब का अपमान किया है। केन्द्र सरकार को अमित शाह से गृहमंत्री पद से इस्तीफा लेना चाहिए, नही तो राष्ट्रपति को उनको बर्खास्त करना चाहिए।

इस दौरान असलम खोखर, किशोर धान्धू, धर्मेन्द्र बुडानिया, आदूराम न्यौल, पायल सैनी, जितेन्द्र राजवी, रामजीलाल शर्मा, गोविन्द महनसरिया, कमला पुनियां, सोहनलाल मेघवाल, अमित मारोठिया, अबरार खां, रियाजत खान, मुस्ताक खान, रामनारायण व्यास, मो. अनवर कुरेशी, गणेश ढाका, ईदरिश गौरी, विधाधर बेनिवाल, रामलाल सारण, भानीराम मेघवाल, जमील चौहान, रामप्रताप कांटीवाल, अशोक पुनियां, दुर्गाराम पारिक, अनिल श्योता, केडी पठान, सलेमुदिन कुरेशी, दिनेश रोयल, उमरदिन सयैद, शमशेर भालू खां, प्यारेलाल दानोदिया, बजरंग सैन, बाबूमंत्री, रमजान खान, सदीक लीलगर, युसुफ लुहार, श्रवण बसेर, सिकन्दर खां, आरिफ रिसालदार, रामेश्वर नायक, किशनाराम बाबल, बुन्दा लुहार, दीपेश शर्मा, मोहनलाल आर्य, धनश्याम अलवरिया, मदन मेघवाल, लालचंद सैनी, महावीर झाझडिया, ओमप्रकाश बाकोलिया, तोफिक खान, हर्ष लाम्बा, महबूब खीलजी, डूंगरसिंह राठौड, कुरडाराम भाकर, प्रेम प्रकाश जानू, हेमन्त सैन, सुनील दईया, अजीज दिलावरखानी, चन्दन मेघवाल, इस्माईल भाटी, अमन, भादरमल, रामेश्वर प्रजापति, अनीस खान, सुरेन्द्र बरोड, नदीम राईन, आसीफ निर्माण, शेरखान मलकाण, बजरंग बजाड, याकुब पिनारा, प्रमेन्द्र सिहाग, सोयल डीके, अजीज गौरी, नवाब खां, मजीद मुंशी, सुर्य प्रकार्श, विमल शर्मा, मोहन टेलर, तारीक नागौरी, शिवकुमार शर्मा, जाफर खां, अंजनी शर्मा, विकास धीनवाल, जब्बार, इंतजार, राजेश खीचड,शमीउल्लाह, अली मोहम्मद भाटी, नवाव खां हवलदार, अनीस खां, आबीद मोयल, इस्लाम खान, आबीद जाबासरिया, बनवारी सैनी, सलेमान मणियार, शकर चंदेलिया, निरज शर्मा, राजेश पारिक, रिजवान सयैद, महावीर माली, शमशुदीन खोखर, विष्णु शर्मा, नुर मोहम्मद, फारूक, नवाब, मनफुल, ओमप्रकाश मेघवाल, पवन शर्मा, सोनु सैनी, ओम नाई, मांगीलाल शर्मा, प्रभुराम मेघवाल, ईमरान हाशमी, रामलाल सारण, विजयपाल सारण सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin