[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो चोर पकड़े:काम की तलाश में गुढ़ागौड़जी आए, सूना मकान दिखा तो घुस गए चोरी करने, पुलिस ने किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो चोर पकड़े:काम की तलाश में गुढ़ागौड़जी आए, सूना मकान दिखा तो घुस गए चोरी करने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो चोर पकड़े:काम की तलाश में गुढ़ागौड़जी आए, सूना मकान दिखा तो घुस गए चोरी करने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झुंझुनूं : काम की तलाश में आए, लेकिन नहीं मिला तो सुने मकान में चोरी कर ली। चोरों की वारदात सीसीटीवी कैद हो गई। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। मामला गुढ़ागौड़जी थाना इलाके का है। चोरी की वारदात में कैरोट पुलिस थाना भिनाई जिला केकड़ी निवासी किशन पुत्र नाथू बावरिया तथा शाहपुरा निवासी महेन्द्र पुत्र सेवाराम बावरिया को गिरफ्तार किया है।

एसआई उमराव सिंह ने बताया कि आरोपी किशन के पहले से दो मामले चोरी के दर्ज है।

दोनों नीमकाथाना में झुग्गी झोपड़ी बना कर रहते है। दोनों शादी विवाहों में बर्तन साफ करने का काम करते हैं। शादियों का सीजन खत्म होने पर काम की तलाश में नीमकाथाना से गुढ़ागौड़जी आ गए। पूरे दिन कस्बे में काम की तलाश की। लेकिन काम नहीं मिला। घूमते घूमते विनायक सिटी कॉलोनी पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार चार दिन पहले विनायक सिटी कॉलोनी में एक सीआरपीएफ जवान

का सूना मकान दिखा। जिसमें कोई नजर नहीं आया। बाहर घूमकर इधर उधर देखा कोई नहीं दिखा। तो दोनों दीवार कूदकर मकान के अंदर घुस गए। दोनों ने नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। लेकिन घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने घटना की पूरी पोल खोल दी। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

तीसरे रोज फिर निकले चोरी फिराक में

दोनों आरोपी चोरी की घटना के बाद नीमकाथाना ही रहे। तीसरे रोज नई वारदात को अंजाम देने के लिए निकल पड़े। लेकिन इस बार उन्होंने शहर बदल दिया और झुंझुनूं पहुंच गए। दिन भर झुंझुनूं रहे। दूसरे दिन कोई बड़ी वारदात करते लेकिन उससे पहले ही शाम को वापिस आते समय गुढ़ागौड़जी के चंवरा मोड़ पर बस रुक गई। जहां पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्रामीणों ने चोरों को पहचान लिया। और पकड़ कर थाने ले गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin