नीमकाथाना को 2047 तक विकसित बनाने के लिए बैठक:कलेक्टर बोले- समय का सदुपयोग कर कार्य भार के दबाव को कम करें
नीमकाथाना को 2047 तक विकसित बनाने के लिए बैठक:कलेक्टर बोले- समय का सदुपयोग कर कार्य भार के दबाव को कम करें
नीमकाथाना : नीमकाथाना में सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर शरद मेहरा ने की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ शाख ने समस्त अधिकारियों को सुशासन सप्ताह के बारे में बताया।
इस दौरान सिलिकोसिस के बचाव के लिए जिले में आयोजित किए गए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विनय गहलोत और मौसमी और मच्छरों जनित बीमारियों के बचाव के लिए रोग क्षमतावर्धक क्वाथ वितरण अभियान के संबंध में जिला आयुर्वेद अधिकारी प्रदीप शर्मा ने प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यशाला में सुशासन के सबंध में वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

बैठक में विजन डॉक्यूमेंट 2047 में जिले को 2047 तक विकसित बनाने के लिए विभागवार कार्ययोजना का समायोजन किया गया है। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभाग की कार्य योजना का प्रेजेंटेशन दिया। जिला स्तरीय कार्यशाला में जिले के विजन डॉक्यूमेंट 2047 का अनुमोदन किया गया।
इस दौरान कलेक्टर शरद मेहरा ने सभी अधिकारियों को अनुशासित होकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाते हुए आमजन की समस्याओं का समाधान करें। अधिकारी नवाचार करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि हम अपने समय का सदुपयोग कर अपने कार्य भार के दबाव को कम करके स्वस्थ जीवन यापन कर सकते है। सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग में कार्मिकों के बीच में विश्वास के वातावरण का निर्माण करे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2060523


