चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद से गूंजा शहर:प्रभात फेरी निकाली, किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया
चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद से गूंजा शहर:प्रभात फेरी निकाली, किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया
झुंझुनूं : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती पर झुंझुनूं में विशाल प्रभात फेरी का आयेन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसान, गणमान्य नागरिक, स्टूडेंट सहित अन्य लोग शामिल हुए। प्रभात फेरी शहीद करणीराम रामदेव पार्क से शुरू होकर, मण्डावा होते हुए महर्षि दयानंद बालिका विज्ञान कॉलेज में सम्पन्न हुई।
फेरी के दौरान चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद और किसान नेता जिंदाबाद जैसे नारों से झुंझुनूं शहर गूंज उठा। फेरी के बाद बसंत विहार स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
चौधरी चरण विचार मंच के संयोजक विजय गोपाल मोटसरा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों और गांवों के उत्थान के लिए समर्पित था।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों के हितों के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। हम सभी को चौधरी चरण सिंह के नक्शेकदम पर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगां ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। महर्षि दयानंद बालिका विज्ञान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड़, रामस्वरूप गजराज, सुमेर झाझड़िया, नरेन्द्र आबूसरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039457


