साध्वी राज राजेश्वरी बाईसा बने झुंझुनूं जिले के गौ जिला प्रमुख
साध्वी राज राजेश्वरी बाईसा बने झुंझुनूं जिले के गौ जिला प्रमुख
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
झुंझुनूं : सनातन धर्म के चारों पीठों के शंकराचार्यों के आदेश एवम् आशीर्वाद से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज समस्त भारत में गौ संसद की स्थापना कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है, राजस्थान प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ एवम् राजस्थान उपप्रभारी व झुंझुनूं गौ सांसद प्रवीण स्वामी द्वारा झुंझुनूं जिले से गौ जिला प्रमुख का पदभार आज साध्वी राज राजेश्वरी बाईसा, हरिहर जगन्नधाम संत आश्रम पचेरी कलां, साध्वी बाईसा ने गौ माता को अपना अधिकार दिलाने पदभार आग्रह को स्वीकार किया। कार्यकारिणी में दिसम्बर माह के अंत तक गौ सांसद, गौ जिला प्रमुख, गौ जिला प्रभारी,गौ विधायक, गौ प्रधान, गौ चेयरमैन, गौ पार्षद, गौ सरपंच, गौ पंच समस्त पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, समस्त पदाधिकारी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने एवम् गौ माता की सेवा में समर्पित भाव से सेवा करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033642


