[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में ट्रक-जीप में भिड़ंत:जीप में ब्रेक नहीं लगने से हादसा; 12 लोग घायल, 4 गंभीर हालत में रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस में ट्रक-जीप में भिड़ंत:जीप में ब्रेक नहीं लगने से हादसा; 12 लोग घायल, 4 गंभीर हालत में रेफर

रींगस में ट्रक-जीप में भिड़ंत:जीप में ब्रेक नहीं लगने से हादसा; 12 लोग घायल, 4 गंभीर हालत में रेफर

रींगस : रींगस में नेशनल हाईवे 52 के बावड़ी कट पर एक जीप और ट्रक कि भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों की सहायता से रींगस कस्बे के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां चार लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें जयपुर रेफर किया ।

जानकारी के अनुसार खटकड किशोरपुरा निवासी बनवारी लाल सैनी अपनी बेटी कि दादेर सासु भगवानी देवी (90) की तीये की बैठक में मदनी मंण्डा आए हुए थे। बैठक से वापस घर लौटते समय बावड़ी कट पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक से जीप ब्रेक नहीं लगने से टकरा गई। जिससे जीप चालक महेश (26) पुत्र जगदीश प्रसाद, बनवारी लाल सैनी (55) पुत्र भूराराम सैनी, किशन लाल (70) पुत्र छोटू राम, कोयली देवी(57) पत्नी छितरत्मल सैनी को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। साथ ही जीप में सवार केशरी देवी (57) पत्नी शिम्भु दयाल, सिंबू दयाल(65) पुत्र परताप राम, मांगूराम (70)पुत्र बिरजू राम, मूली देवी (55) पत्नी बनवारी लाल, मेवा देवी (50) पत्नी हजारीलाल, पतासी देवी (65) पत्नी मूलाराम, अनीता देवी (30) पत्नी रोहिताश, कविता देवी (35) पत्नी रामचंद्र सैनी घायल हो गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin