[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

21 दिसंबर को युवा कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन:नीमकाथाना से भी कार्यकर्ता होंगे शामिल, पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

21 दिसंबर को युवा कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन:नीमकाथाना से भी कार्यकर्ता होंगे शामिल, पोस्टर का विमोचन

21 दिसंबर को युवा कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन:नीमकाथाना से भी कार्यकर्ता होंगे शामिल, पोस्टर का विमोचन

नीमकाथाना : नीमकाथाना विधानसभा युवा कांग्रेस ने आगामी 21 दिसंबर को जयपुर में होने वाले “महासंग्राम” कार्यक्रम के लिए पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के नेताओं ने युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हों। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम की अगुवाई नीमकाथाना विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपेन्द्र दिवाच ने की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि राजस्थान युवा कांग्रेस के इस घेराव कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब और प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में किया जा रहा है।

दीपेन्द्र दिवाच ने युवाओं से आग्रह किया कि राज्य के युवाओं की समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब हम सभी एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं। कार्यक्रम की तैयारी के तहत छावनी विधायक आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी घेराव कार्यक्रम के संचालन, रणनीति, और प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सरपंच सुरेश खैरवा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष राजेश बाजिया, अनिल काजला, सुनिल डांडिया, शिवम सैनी, नरेश टेलर, वीरेन्द्र स्वामी, राकेश नटवाड़िया, राजाराम गुर्जर, केशव सैनी और महेश मीणा सहित कई युवा कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin